फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Selection of 500 players from Charkhi Dadri district

Charkhi Dadri News: राज्य खेल महाकुंभ के लिए चरखी दादरी जिले के 500 खिलाड़ियों का चयन

Mon, 22 Jul 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Selection of 500 players from Charkhi Dadri district
चरखी दादरी। खेल विभाग ने खेल महाकुंभ दो चरणों में करवाने का निर्णय लिया है। इसका पहला चरण 26 से 28 जुलाई तक और दूसरा चरण एक से तीन अगस्त तक होगा। राज्य खेल महाकुंभ में 24 प्रकार के खेलों के लिए जिले से 500 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें 67 एथलीट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में कुश्ती और रोविंग के मुकाबले जींद में होंगे। तैराकी, जिम्नास्टिक और फुटबाल बालिका वर्ग के मुकाबले अंबाला में होंगे। साइक्लिंग, जूडो, हॉकी बालक वर्ग के खेल कुरुक्षेत्र में होंगे। क्रिकेट, टेनिस, हैंडबाल, फैसिंग, कैनोइंग, स्लैलम के खेल करनाल में करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

वॉलीबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हॉकी लड़की, बॉक्सिंग, कबड्डी के खेल पंचकूला में एक से तीन अगस्त तक होंगे। इसी चरण में शूटिंग, ताइक्वांडो के खेल फरीदाबाद में होंगे। तीरंदाजी और एथलीट के खेल गुरुग्राम में करवाए जाएंगे। टेबल टेनिस, फुटबाल लड़का, भारोत्तोलन के खेल अंबाला में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से समय-समय पर ब्लॉक, जिला और राज्यस्तर पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह कदम कारगर साबित हो रहा है। इससे खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ रही है। जिले में कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ी हैं। जो कई पदक जीत रहे हैं। जिले की पहलवान विनेश फौगाट पेरिस ओलंपिक में भी भाग लेंगी।



खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है। हमें उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी खेल महाकुंभ में उम्दा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। – संधुबाला, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed