फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   School holidays extended by two days, children busy completing homework

Charkhi Dadri News: स्कूलों की छुट्टियां दो दिन बढ़ी, होमवर्क पूरा करने में जुटे बच्चे

Fri, 16 Jan 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
School holidays extended by two days, children busy completing homework
होमवर्क पूरा करते हुए बच्चे।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। घने कोहरे और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के शीतकालीन अवकाश में दो दिन की बढ़ोतरी कर दी है। पहले स्कूल 16 जनवरी को खुलने थे, लेकिन अब नए आदेशों के अनुसार 19 जनवरी को विद्यालय दोबारा खुलेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी कर सभी स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को सूचित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों से सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दृश्यता बेहद कम हो रही है। ऐसे हालात में खासकर छोटे बच्चों के स्कूल पहुंचने में दिक्कतें सामने आ रही थीं। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


होमवर्क पूरा करने में जुटे बच्चे
अवकाश बढ़ने की सूचना मिलने के बाद बच्चों में भी राहत देखने को मिल रही है। स्कूल से मिले होमवर्क को पूरा करने में अब बच्चे जुट गए हैं। कई स्कूलों की ओर से ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को असाइनमेंट और प्रोजेक्ट दिए गए थे, जिन्हें पूरा करने के लिए अब उन्हें अतिरिक्त समय मिल गया है। अभिभावकों का कहना है कि अवकाश बढ़ने से बच्चों पर पढ़ाई का अनावश्यक दबाव नहीं रहेगा और वे आराम से अपना काम पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन


घर लौट रहे ननिहाल
उधर, शीतकालीन अवकाश के दौरान ननिहाल गए बच्चे भी अब परिवार के साथ लौटने लगे हैं। गांव और शहरों में बच्चों की आवाजाही बढ़ी है। कई परिवारों ने बताया कि छुट्टियां बढ़ने से बच्चों को ननिहाल में ज्यादा समय बिताने का मौका मिला, जिससे रिश्तों में भी अपनापन बढ़ा है। अब स्कूल खुलने की नई तारीख को देखते हुए बच्चे धीरे-धीरे घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से बचाने की अपील
जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतें। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर भेजें और ठंड से बचाव का पूरा ध्यान रखें। साथ ही स्कूल खुलने के बाद भी यदि मौसम खराब रहता है, तो आगे के निर्देश समय पर जारी किए जाएंगे। शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed