फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rs 51 crore urban development will be done, cm will approve estimate

चरखी दादरी: 51 करोड़ से होगा शहरी विकास

Sat, 18 Feb 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rs 51 crore urban development will be done, cm will approve estimate
विधायक सोमबीर सांगवान व नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी विकास कार्यों का प्रारूप दिखाते हुए। सं
चरखी दादरी। नगर के विकास को गति देने के लिए अब जल्द ही बड़े स्तर पर कार्य शुरू होंगे। इसे लेकर दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान व नगर परिषद चेयरमैन बक्शी सैनी ने विधायक आवास पर चिंतन किया।
विज्ञापन

चेयरमैन व विधायक ने बताया कि 51 करोड़ की राशि से शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। विधायक सोमबीर सांगवान जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलकर इस राशि के एस्टीमेट मंजूर करवाएंगे। नगर परिषद कार्यालय का निर्माण करवाने, रेन बसेरा भवन निर्माण, नगर के मुख्य मार्गों पर हाई मास्क व गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने, पेयजल उपलब्ध करवाने, नगर में हरित सुंदरीकरण को बढ़ावा देने, सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने, नगर परिषद की चहारदीवारी करवाने, शहर के तीन श्मशान घाटों का सुंदरीकरण करवाने, नगर में आंबेडकर भवन बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने चेयरमैन बक्शीराम सैनी को विश्वास दिलाया गया कि नगर व क्षेत्र की हर जरूरत व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वह हमेशा तत्पर है। सार्वजनिक हित के विषय में कोई भी व्यक्ति उनसे मिलकर अपनी बात रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed