फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Renovation work of railway station is incomplete

Charkhi Dadri News: दो अंतिम तिथि बीतने पर भी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य अधूरा

Thu, 25 Jul 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Renovation work of railway station is incomplete
चरखी दादरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। यह काम पूरा करने की निर्धारित तिथि दो बार बीतने के बाद भी कार्य अधूरा है। अब रेलवे ने एजेंसी को 30 अगस्त तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इसलिए अधिकारियों का दावा है कि इस तिथि से पहले ही एजेंसी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य पूरा करवा देगी।
विज्ञापन

दादरी रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब पांच हजार यात्री आते-जाते हैं। यहां सुविधाओं की भारी कमी थी। इस कारण अंग्रेजों के समय बने इस स्टेशन का जीर्णोद्धार करवाने का निर्णय रेलवे प्रबंधन ने लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे मंडल ने इसका जीर्णोद्धार कार्य 31 दिसंबर 2022 को शुरू करवाया था। तब इसे 30 मार्च 2024 तक पूरा कराया जाना था, लेकिन यह काम अधूरा रहने पर एजेंसी को 30 जून तक का समय दिया गया।
विज्ञापन

यह तिथि भी बीतने के बावजूद एजेंसी काम पूरा नहीं कर पाई। अधिकारियों के मुताबिक अब एजेंसी को 30 अगस्त तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी ने भी रेलवे अधिकारियों को इस तिथि से पहले काम पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद धीमे जीर्णाेद्धार कार्य के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस परिसर में टिनशेड तक नहीं लगी है और यात्रियों को धूप में खड़े होकर ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 5.30 करोड़ का बजट होना है खर्च
बीकानेर रेल मंडल दादरी स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्य पर 5.30 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। यहां आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग स्थल, शौचालय के निर्माण के साथ मुख्य गेट का सुंदरीकरण, चहारदीवारी निर्माण के साथ बाहर लाल पत्थर लगाया जाना है।

- रोजाना 20 सवारी गाड़ियों का होता है ठहराव
दादरी रेलवे स्टेशन पर रोजाना 20 सवारी गाड़ियों का ठहराव होता है। यहां से यात्री स्थानीय और लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ते हैं। रेलवे ने हाल ही में कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव भी दादरी रेलवे स्टेशन पर किया है। इससे भी यात्री संख्या बढ़ी है।

- यात्री बोले : जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए काम
दैनिक यात्री कन्हैया, लाल बंसल, साधुराम, सुनील शर्मा, प्रदीप बंसल, राजेश अग्रवाल और प्रवीन कुमार आदि ने बताया कि कार्य की गति काफी धीमी है। इस कारण दैनिक यात्रियों समेत अन्य लोगों को भी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। रेलवे अधिकारियों को जल्द काम पूरा करवाना चाहिए।


रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही अधिक होने के कारण कार्य में देरी हुई है। अब एजेंसी को 30 अगस्त तक का समय दिया गया है। रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी। - कृष्ण नैय्यर, प्रवक्ता, रेलवे (बीकानेर मंडल)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed