फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Raj Mistri made for the family, Kaushalya has made 300 house so far

परिवार के लिए बनीं राजमिस्त्री, अब तक 300 आशियाने तैयार कर चुकी हैं कौशल्या

Tue, 20 Oct 2020 01:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Raj Mistri made for the family, Kaushalya has made 300 house so far
मकान बनातीं कौशल्या देवी। - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि नारी परिवार की धुरी होती है और अगर वह मन में कुछ करने की ठान ले तो फिर कुछ असंभव नहीं है। ऐसे ही कबीर नगर निवासी 46 वर्षीय कौशल्या देवी ने परिस्थितियों के आगे घुटने टेक लेने वालीं महिलाओं के लिए एक बानगी पेश की है। आर्थिक तंगी के कारण मजदूरी शुरू करने वाले कौशल्या देवी अब पेशेवर राजमिस्त्री बन चुकी हैं और अब तक 300 से अधिक आशियाने बना चुकी हैं। कौशल्या देवी का कहना है कि उन्हें खुशी है कि नौकरी न मिल पाने के बावजूद वह अपने परिवार का पालन-पोषण स्वाभिमान से कर रही हैं।
विज्ञापन


कौशल्या देवी का कहना है कि आठवीं पास करते ही उनकी शादी हो गई थी और उनका परिवार संयुक्त था। पति राजकुमार पेशे से रिक्शा चालक है। शादी के बाद चार बच्चे हो गए। केवल पति की आमदनी से घर चलाना मुश्किल हो गया। इसके बाद कौशल्या ने मजदूरी शुरू की। उन्होंने बताया कि मजदूरी के साथ उसने पढ़ाई भी शुरू की। पहले दसवीं और फिर आंगनबाड़ी का डिप्लोमा किया, लेकिन नौकरी नहीं मिल पाई। उसने पढ़ाई के साथ मजदूरी भी जारी रखी। कौशल्या ने बताया कि चारों बच्चे (दो लड़के और दो लड़की) भी बड़े हो गए और उनकी पढ़ाई के खर्च की चिंता भी सताने लगी। इसके चलते उसने मजदूरी करने के साथ राजमिस्त्री का काम भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पहले जिन्होंने मारे ताने, अब वो ही काम के मुरीद
कौशल्या ने बताया कि जिस समय उसने राजमिस्त्री का काम शुरू किया, तो कुछ लोगों ने ताने भी मारे। अपने परिवार और बच्चों के भविष्य की सोचकर उसने तानों को अनसुना किया और अपना काम जारी रखा। कौशल्या ने बताया कि जो लोग ताने मारते थे और आज वही उसके काम के मुरीद हैं। ऐसे कुछ लोगों के मकान का निर्माण भी वो कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुग्गी में गुजारी रातों को नहीं भूल सकती
कौशल्या ने बताया कि शादी के बाद पति के कंधों पर सारी जिम्मेदारी आ गई। पति की आमदनी भी काफी कम हो गई। सर पर छत भी नहीं थी और उन्होंने अपने बच्चों के साथ झुग्गियों में रात गुजारी है। उन रातों को वह कभी नहीं भूल सकती। अब उसका खुद का घर है और हाल ही में प्लॉट भी खरीदा है। छोटे बेटा पढ़ाई कर रहा है, जबकि बड़ा बेटा मंडी में नौकरी कर रहा है। कौशल्या देवी का कहना है कि परिवार की अब आर्थिक हालत भी काफी सुधरी है, जिसकी उसे खुशी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed