{"_id":"6a0e179dd5a87dc31e09e642","slug":"preparations-for-special-voter-list-revision-sir-begin-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-155516-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर की तैयारियां शुरू
Thu, 21 May 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी एसआईआर की तैयारियां शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 1 जुलाई को आधार तिथि मानकर पुनरीक्षण किया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करके 22 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बुधवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, व्यापक एवं सहभागी बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शुरू किया है।
हरियाणा में एक जुलाई 2026 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। विशेष पुनरीक्षण का प्रशिक्षण पांच से 14 जून तक कराया जाएगा। इस तीसरे चरण में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं के विवरण का सत्यापन किया जाएगा। संवाद