Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   pot bazar

Charkhi Dadri News: पीतल-कांसे और मिट्टी से बने बर्तनों की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
pot bazar
पुराना दिल्ली रोड ​स्थित बर्तन की दुकान में खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खासतौर पर बर्तन बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल काफी बढ़ गई है। परंपरागत रूप से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। यही वजह है कि दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और मांग को ध्यान में रखते हुए इस बार खास तैयारी की है।
बर्तन व्यापारी पंकज और सुधीर ने बताया कि इस बार ग्राहक एल्युमिनियम के बर्तनों से दूरी बना रहे हैं। ग्राहक अब स्वास्थ्य और परंपरा दोनों को ध्यान में रखते हुए पीतल, कांसा और तांबे के बर्तनों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि, इन धातुओं के बर्तन महंगे हैं, फिर भी लोग इन्हें थोड़े-थोड़े करके खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी रवि कुमार ने बताया कि अब ग्राहक पूरे सेट की जगह 1-2 पीस लेकर खरीदारी की शुरुआत कर रहे हैं। यह ट्रेंड बदलते समय और बजट को देखते हुए तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा स्टील के बर्तनों की मांग है। ये स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह नुकसानदायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तन व्यापारियों के अनुसार, जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा, बाजार में भीड़ और बिक्री दोनों में और इजाफा होगा। लोगों की प्राथमिकताओं में आए बदलाव के कारण इस बार का धनतेरस बाजार सेहत, परंपरा और बजट का संतुलन बनाते हुए एक नया ट्रेंड तय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed