{"_id":"666603454dae1a01ae032dc6","slug":"possibility-of-accidents-due-to-broken-and-bent-electric-poles-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118748-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: टूटे और झुके बिजली के खंभे से हादसों का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: टूटे और झुके बिजली के खंभे से हादसों का अंदेशा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झुके व टूटे हुए बिजली के खंभे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते आंधी के साथ खंभे टूटकर गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता है। तीन दिन पहले आई तेज आंधी से जिले में 150 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे। अब शहरवासियों के जहन में झुके व टूटे बिजली के खंभे के चलते हादसे होने का भय बना है। उन्होंने जिला प्रशासन से इन खंभों हटवाने की मांग की है।
शहर के छोटी बाजारी स्थित बूस्टिंग स्टेशन, पुराना बस स्टैंड के पास लाला लाजपत राय चौक, वार्ड 14 स्थित ईदगाह के पास पिछले लंबे समय से बिजली के खंभे टूटे और झुके हुए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खंभे बदलवाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन कई माह गुजर जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। तेज आंधी के चलते पोल कभी भी गिर सकते हैं और राहगीर या स्थानीय लोग भी इनकी चपेट में आ सकते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से कोई बड़ा हादसा होने से पहले इन खंभों को बदलवाने की मांग की है।
कहीं तीन माह से तो कहीं आठ माह से बनी समस्या
छोटी बाजारी स्थित बूस्टिंग स्टेशन के पास पिछले 8 माह से बिजली पोल टूटा हुआ है। दशनामी अखाड़े के सामने तीन माह से लोहे का पोल टूटा हुआ है। इसके अलावा शहर के पुराना बस स्टैंड पर बिजली पोल काफी झुका हुआ है। शहर के पुराना बस स्टैंड व छोटी बाजारी वाले मुख्य सड़क के पास झुके हुए खंभों के पास से हर रोज लगभग 30 हजार लोगों को आवागमन रहता है।
विज्ञापन
वर्जन
अगर ऐसी समस्या है तो तत्काल पोल को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। सोमवार को ही कर्मचारियों को मौका देखने भेजेंगे। - गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।