फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   poltical

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को दी श्रद्घांजलि

Mon, 06 Apr 2020 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
poltical
ताऊ देवीलाल को नमन करते जजपा नेता। - फोटो : CharkhiDadri
पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 19 वीं पुण्य तिथि पर इंडियन नेशनल लोकदल के जिला कार्यालय में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। यहां जिला प्रधान विजय पंचगांव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते इनेलो पदाधिकारियों ने देवीलाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर इनेलोध्यक्ष विजय पंचगांव ने कहा कि ताऊ देवीलाल किसी विशेष वर्ग के नेता नहीं थे। समाज के हर वर्ग का उत्थान करने वाले नेता थे। पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल ने अपने जीवन में सदा संघर्ष किया, उन्होंने कभी सत्ता का सुख नहीं भोगा। उनका तो केवल एक ही विचार था कि देश के गरीब कमरे पिछड़े वर्ग के हर आदमी को उसका हक मिलें। हमें देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर बाढड़ा से पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदौला, युवा जिला प्रधान नितिन जांघू, युवा प्रदेश महासचिव बबलू श्योराण, कुलवंत कोटिया, खजानी देवी, अमित अहलावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जजपा जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल का सपना था कि प्रत्येक हरियाणा वासी खुशहाल, स्वस्थ और सुखी रहे। आज उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें सही सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की कोरोना जैसी भयंकर महामारी के संकट में जेजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनमानस की सेवा में तत्पर रहें। इस अवसर पर डॉ. विजय सांगवान मंदौला, रामनिवास मिर्च, संजीव मंदौला, राजेश फौगाट, राजेश सरपंच अटेला, मनफूल शर्मा, प्यारे लाल लांबा, राजेश सांगवान झोझू, संजीव चरखी, प्रवीण डीपीई, सूरज बेनिवाल, भूप मांढ़ी, विनोद मौड़ी, सरजीत, सत्येंद्र,सुशील,ऋषिपाल उमरवास, राजेंद्र,संजीत धवन, देवेंद्र बिगोवा, रामफल, योगेश आदि उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पालड़ी में पूर्व सरपंच एवं जजपा नेता कैलाश पालड़ी व कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा, राजबीर, विजय यादव, चंपक, आकाश, कर्मबीर पंच, परमानंद पंच, अमित, विक्रम, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश कुमार, रोमी राव, ब्रह्मप्रकाश यादव आदि ग्रामीण मौजूद थे

  ताऊ देवीलाल को नमन करते इनेलो पदाधिकारी।

ताऊ देवीलाल को नमन करते इनेलो पदाधिकारी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed