फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police was involved in 20 cases of murder throughout the year, thieves also cheated a lot

2021 में दर्ज हुए 1514 केस, पिछले साल से 48 अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police was involved in 20 cases of murder throughout the year, thieves also cheated a lot
सालभर हत्या के 20 केसाें में उलझी रही पुलिस, चोरों ने भी खूब छकाया
विज्ञापन

2021 में दर्ज हुए 1514 केस, पिछले साल से 48 अधिक
हत्या के प्रयास मामलों में इस बार आई कमी तो हत्या, अपहरण और वाहन चोरी के मामले बढ़े, सदर थाने में दर्ज हुए सबसे अधिक 362 मामले
2020 में दर्ज हुई थीं 1466 एफआईआर
हनी सोनी
चरखी दादरी। 2021 पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। पिछले साल की तुलना जहां 48 केस अधिक दर्ज हुए वहीं पुलिस सालभर हत्या की 20 गुत्थियों, हत्या प्रयास के 16 केसों में उलझी रही। चोरों ने भी खूब छकाया। एक जनवरी से 24 दिसंबर तक जिले के विभिन्न थानों में 1514 एफआईआर दर्ज हुईं जो पिछले साल की तुलना में 48 अधिक हैं। वहीं, इस साल के अभी छह दिन शेष हैं और एफआईआर की संख्या 31 दिसंबर तक और बढ़ेगी। पिछले साल के मुकाबले इस साल हत्या की एक वारदात अधिक हुई है जबकि हत्या के प्रयास मामलों में पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत कमी आई है। इस साल अपहरण और वाहन चोरी के मामले पिछले साल की तुलना में बढ़े हैं।
2021 में विभिन्न प्रकार की चोरी की 123 वारदातें हुईं जबकि 2020 में 98 वारदातें हुई थीं। 2020 में सामान्य चोरी के 27, पशु चोरी के 6 और वाहन चोरी के 65 केस दर्ज हुए थे। 2021 में पशु चोरी की वारदातें तो कम हुई हैं जबकि सामान्य और वाहन चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। 2021 में सामान्य चोरी के 37, पशु चोरी के चार और वाहन चोरी के 82 केस दर्ज हुए थे। 2020 में जहां 49 दुपहिया और 16 चार पहिया वाहन चोरी हुए थे तो इस साल 62 दुपहिया और 20 चार पहिया वाहन चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, अगर अपहरण के मामले देखें तो 2020 के मुकाबले साढ़े तीन गुना बढ़े हैं। पिछले साल अपहरण के पांच केस दर्ज हुए थे जबकि इस साल 18 दर्ज हो चुके हैं। हालांकि जिला पुलिस इनमें से 17 मामले ट्रेस कर चुकी हैं। 2020 में हत्या के 19 मामले दर्ज हुए थे जबकि 2021 में 25 दिसंबर तक 20 मामले दर्ज हो चुके हैं। आबकारी अधिनियम, पोक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और मारपीट के मामले पिछले साल की तुलना 2021 में बढ़े हैं। गुमशुदगी के मामलों में पिछले साल की तुलना में इस बार कमी आई है। इस साल लूटपाट या छीना-झपटी की वारदातें भी पिछले साल की अपेक्षा कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 2021 में ये हुईं बड़ी वारदातें
- आठ फरवरी को रोहतक एसटीएफ से हुई चूक में शहर निवासी बिंदर को जान से हाथ धोना पड़ा। इस मामले में बिंदर को गोली मारने वाले सिपाही एवं एसटीएफ सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
- 21 मार्च 2021 को छपार निवासी सुरेंद्र की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड को छपार निवासी सुमित ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे हत्या के तीसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
- अपने पति पर ही हमला करवाने के मामले में पुलिस ने गत एक मई दादरी में तैनात महिला प्रधान सिपाही को गिरफ्तार किया। उस दौरान शहर निवासी एक युवक के साथ उसके अनैतिक संबंध की बात भी सामने आई।
- गत एक अप्रैल को कोर्ट से पेशी के बाद लौट रहे ऑल्टो सवार युवकों पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना को भी पुराने विवाद के चलते अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
- नौ मई को चंपापुरी जलघर में चंपापुरी निवासी विकास की हत्या की गई थी। तीन दिन के अंदर ही पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। यह हत्या पूर्व में हुए विवाद को लेकर की गई थी।

जानिए.....किस थाने में कितने केस हुए दर्ज
थाना - दर्ज हुए केस
दादरी सिटी - 298
दादरी सदर- 362
झोझूकलां - 226
बाढड़ा - 316
बौंदकलां- 204
महिला थाना-98
किस धारा में कितने केस हुए दर्ज
धारा - दर्ज केस
हत्या - 20
गैर इरादन हत्या - 02
दहेज हत्या -10
आत्महत्या के लिए मजबूर करना- 14
हत्या का प्रयास -16
अपहरण - 18
गुमशुदगी - 127
छेड़छाड़ - 25
चोरी - 123
बर्गलरी - 68
धोखाधड़ी- 31
ऑर्म्स एक्ट - 34
एनडीपीएस -26
आबकारी अधिनियम -180
जुआ अधिनियम - 64
पोक्सो एक्ट -36
---
वर्जन::
अपराध की रोकथाम के लिए जिला पुलिस प्रयासरत है। नशाखोरी, अवैध शराब बिक्री, अवैध हथियार रखने वालों समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियां करने वालों की सूचना जिलावासी पुलिस को दें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed