{"_id":"6af9f2ea03720dac78036061","slug":"aqi-reaches-174-pollution-levels-drop-by-77-points-for-the-second-consecutive-day-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162996-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक्यूआई 174 पर पहुंचा, लगातार दूसरे दिन प्रदूषण के स्तर में 77 अंक की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक्यूआई 174 पर पहुंचा, लगातार दूसरे दिन प्रदूषण के स्तर में 77 अंक की गिरावट
Sun, 15 Nov 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
लोहारू रोड पर दिखता साफ नीला आसमान
चरखी दादरी। जिले में पिछले कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को जिले का एक्यूआई घटकर 174 पर पहुंच गया। इससे पहले शनिवार को भी एक्यूआई में करीब 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि रविवार को इसमें 77 अंकों की और कमी आई।
प्रदूषण के स्तर में लगातार आ रही गिरावट का असर अब मौसम और आसमान की रंगत में भी दिखाई देने लगा है। शहर में साफ नीला आसमान नजर आने लगा है और धुंध व प्रदूषण की चादर छंटने से लोगों ने राहत महसूस की।
साफ नीला आसमान दिखा
पिछले दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण आसमान में धुंध छाई रहती थी। सुबह से शाम तक वातावरण में धुंधलापन रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब हवा की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही दृश्यता भी बेहतर होने लगी है। रविवार को आसमान साफ दिखाई दिया। नीले आसमान और खुली धूप ने शहर की रौनक लौटा दी। लंबे समय बाद मौसम का यह बदला मिजाज लोगों को सुकून देने लगा है।
विज्ञापन
गुलाबी ठंड ने बदला मौसम का मिजाज
प्रदूषण में गिरावट के साथ ही मौसम भी सुहावना होने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। रविवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर रहने से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। वहीं दोपहर के समय मौसम में हल्की गर्माहट बनी हुई है।
प्रदूषण से राहत मिलने पर लोगों ने ली राहत की सांस
एक्यूआई में लगातार गिरावट और आसमान साफ होने से लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने लगी है। खासकर सुबह और शाम सैर करने वाले लोगों को अब पहले के मुकाबले बेहतर वातावरण महसूस हो रहा है। लगातार कई दिनों तक प्रदूषण की मार झेलने के बाद मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को राहत दी है। यदि आगामी दिनों में भी हवा की गुणवत्ता में इसी तरह सुधार जारी रहता है तो जिलेवासियों को प्रदूषण से और राहत मिलने की उम्मीद है।