फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police team reached the spot within seven minutes of information, caught two thieves

सूचना के सात मिनट के अंदर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दबोचे दो चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police team reached the spot within seven minutes of information, caught two thieves
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। एमसी कॉलोनी स्थित दो मकानों से मोबाइल और गहनों समेत नकदी चुराने के आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को हुई वारदात की सूचना मिलने के सात मिनट बाद ही ईआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और साइबर सैल की मदद से दोनों चोरों को कपूरी रोड से काबू कर लिया। आरोपियों से चोरी किए गए मोबाइल, गहने व नकदी बरामद हुई है। आरोपियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को एमसी कॉलोनी निवासी साहिल ने डायल 112 पर कॉल कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके सात मिनट बाद ईआरवी नंबर 156 मौके पर पहुंच गई। शिकायतकर्ता ने अपने पड़ोसी पर शक जाहिर किया। जब पुलिस ने उसके पड़ोसी से बातचीत की तो उसने बताया कि सोमवार को उसका फोन भी चोरी हुआ था।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद ईआरवी टीम ने कंट्रोल रूम से संपर्क कर साइबर सेल की मदद ली तो दोनों फोन की लोकेशन कपूरी रोड की दर्शाई गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी अनिल और कपूरी निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से दो मोबाइल, एक चांदी का नारियल और रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed