{"_id":"684dcf5cf17ea4ada602501b","slug":"police-raid-against-norcotics-smugglers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138831-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शीशवाला-तिवाला में पुलिस ने खंगाले नशा तस्करों के ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शीशवाला-तिवाला में पुलिस ने खंगाले नशा तस्करों के ठिकाने
Sun, 15 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन क्लीन सातवें दिन भी जारी रहा। इसके तहत सदर थाना पुलिस टीमों ने शनिवार को शीशवाला और तिवाला गांव में दबिश दी और नशा तस्करों के ठिकाने खंगाले। दूसरी ओर पुलिस की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई से नशा तस्करों में खलबली मची है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों के सेवन और धंधे में लिप्त संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। सदर एसएचओ तेजपाल सोनी ने अपनी टीम के साथ तस्करों के ठिकानों की तलाशी ली।
इसके अलावा, पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और नशे से जुड़े लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। निरीक्षक तेजपाल सोनी ने कहा कि जिले को नशामुक्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसलिए पुलिस नशा तस्करों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस का यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक जिला पूर्ण रूप से नशामुक्त नहीं हो जाता। संदिग्ध लोगों पर पुलिस लगातार पैनी नजर रख रही है।