{"_id":"696fd179ff5575b05d078f2c","slug":"police-commando-search-in-court-campus-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150411-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस व कमांडो टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर जिला न्यायिक परिसर में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस व कमांडो टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर जिला न्यायिक परिसर में चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
फोटो 36फोटो 37
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर चरखी दादरी पुलिस और स्पेशल कमांडो टीम ने मंगलवार को जिला न्यायिक परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया। ऑपरेशन के तहत पुलिस टीम ने न्यायालय के अंदरूनी व बाहरी क्षेत्रों, पार्किंग स्थल और प्रतीक्षालयों का निरीक्षण कर संदिग्ध पदार्थों और अवैध वस्तुओं की तलाशी के लिए जांच की। इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई और अदालत में पेश होने वाले व निरीक्षण में आए लोगों को चेक किया गया।
दादरी पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी संभावित अपराध को रोकने व सुरक्षा को देखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। समय-समय पर ऐसे सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की आपत्तिजनक स्थिति से पहले ही निपटने का प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कोई गिरफ्तारी या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन सतर्कता बढ़ाने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात वस्तु को बिना जानकारी स्पर्श न करें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि पाई जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।