फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   PM interacts with children orphaned in Corona through virtual medium

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों से पीएम ने वर्चुअल माध्यम से किया संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
PM interacts with children orphaned in Corona through virtual medium
पीएम संवाद कार्यक्रम के दौरान अनाथ बच्चों े फोल्डर देते विधायक सोमबीर सांगवान व उपायुक्त श्यामल - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना संकट में अपने माता-पिता को खो चुके अनाथ बच्चों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सोमबीर सांगवान व उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बच्चों को एक-एक फोल्डर दिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र, उपायुक्त का स्नेह पत्र, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री की तरफ से पोस्ट ऑफिस में बच्चे के खाते की कॉपी और पीएम केयर की गाइडलाइन शामिल है। वीडियो कॉंफ्रेंस के उपरांत विधायक सोमबीर सांगवान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन बच्चों के लिए बहुत घोषणाएं की हैं। सरकार ने इन बच्चों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है और 23 वर्ष आयु तक इन बच्चों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा पीएम केयर फंड के तहत इन बच्चों के नाम एफडी करवाई गई है, बच्चों के 18 वर्ष आयु पूर्ण करने पर यह राशि बढ़कर 10 लाख रुपये हो जाएगी। 18 वर्ष से 23 वर्ष की उम्र तक इन बच्चों को उक्त राशि में से मासिक आधार पर स्टाइफंड दिया जाएगा और बच्चे 23 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर यह राशि प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन बच्चों को प्रतिवर्ष 20 हजार रुपये शिक्षा व दूसरे खर्चों के लिए दिए जाएंगे। यदि ये बच्चे केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूल या आरोही स्कूलों में भी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो उन्हें निशुल्क शिक्षा व आवास सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए इन बच्चों को शिक्षा ऋण मुहैया करवाया जाएगा जबकि ऋण पर ब्याज की अदायगी पीएम केयर फंड के माध्यम से किया जाएगा। इन बच्चों को स्वनाथ स्कॉलरशिप के तहत तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इन बच्चों को मासिक आधार पर अतिरिक्त स्कॉलरशिप दी जा रही है, जिसके तहत इन बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह भी दिए जाएंगे, वर्तमान में दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन बच्चों के नाम स्नेह पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

जिले में दस बच्चों ने खोए अभिभावक
उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बताया कि दादरी जिले में कोविड के कारण 10 बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भी इन बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई है और इन बच्चों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना के तहत बच्चों को 12 हजार रुपये वार्षिक और 2500 रुपये मासिक आधार पर शिक्षा व दूसरे खर्चों के लिए दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इन बच्चों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 50-50 हजार रुपये की राशि भी दी गई है। इन बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का भी लाभ दिया जा रहा है, यह राशि इन बच्चों के बैंक खाते में भेजी जाएगी, विवाह के समय यह राशि ब्याज सहित निकलवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगराधीश नरेंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारन, जिला बाल कल्याण परिषद की चेयरपर्सन शिल्पी मडिया, जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलकमल, डीआईओ अमित लांबा, सतीश कुमार, अनीता लुहाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed