फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Players displayed their prowess at the district-level archery competition.

Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 21 Sep 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess at the district-level archery competition.
कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ी।  - फोटो : नेक्स्ट स्टेप आर्चरी एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ी।
चरखी दादरी। क्षेत्र में तीरंदाजी खेल लगातार लोकप्रिय हो रहा है। युवाओं और किशोरों द्वारा इस खेल में अपनी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। जिला अध्यक्ष संदीप फौगाट ने स्थानीय नेक्स्ट स्टेप आर्चरी एकेडमी में आयोजित जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंचे तीरंदाजों ने अचूक निशाने और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई थी। इसमें अंडर-10 से लेकर सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ियों ने पदक के लिए जोरदार मुकाबले किए।
विज्ञापन

अंडर-10 वर्ग में करीब 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-13 में 18, अंडर-15 में 16, अंडर-18 में 21 तथा सीनियर वर्ग में करीब 12 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं
संदीप फौगाट ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं होते। ये बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तीरंदाजी जैसे खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और खेल भावना विकसित होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिले के तीरंदाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दादरी व हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।

खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं
फौगाट ने कहा कि आज के युवा ही भविष्य के खिलाड़ी और विजेता हैं। दादरी के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन एवं अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में भगवान शर्मा, सतीश कुमार रावलधी, संदीप कुमार, विकास, प्रविंदर सिंह (आर्चरी कोच, चरखी दादरी) और अनुज सहित आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed