फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   paroll bandi arrested

Charkhi Dadri News: दो महिलाओं की हत्या का दोषी पैरोल जंपर दादरी सीआईए ने दबोचा

Fri, 08 Nov 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
paroll bandi arrested
 बेल जंपर नरेश को कोर्ट में पेश करने लाई पुलिस। स्रोत: पुलिस विभाग
- नरेश ने रानीला गांव में वेश्यावृत्ति के संदेह में साथी के साथ मिलकर 17 अप्रैल 2011 को किया था डबल मर्डर, हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली थी फांसी की सजा
विज्ञापन

- रोहतक जेल से 16 जुलाई 2024 को आरोपी था 70 दिन की पैरोल पर, नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने दर्ज कराया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। डबल मर्डर के पैरोल जंपर को दादरी सीआईए ने महम क्षेत्र के मदनहेड़ी नहर पुल से गिरफ्तार किया है। रानीला निवासी नरेश उम्रकैद की सजा काट रहा है। 70 दिन की पैरोल लेकर घर आया था। पैरोल अवधि समाप्त होने पर भी वह जेल नहीं लौटा।
विज्ञापन

वहीं, रोहतक जेल सहायक अधीक्षक सत्यवान की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अक्तूबर 2024 में उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी वह ट्रकों पर सहायक के तौर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचीना ताल पुलिस चौकी में रानीला के पंच कैलाशचंद ने 18 अप्रैल 2011 को दोहरे हत्याकांड की शिकायत दी थी। पंच की शिकायत पर पुलिस ने रानीला निवासी नरेश और सुभाष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। भिवानी एएसजे सरिता गुप्ता की कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और कोर्ट ने सजा उम्रकैद में बदल दी। नरेश रोहतक जेल में सजा काट रहा था।
-16 जुलाई को आया था पैरोल पर, 25 सितंबर को लौटना था
पुलिस सूत्रों की मानें तो रोहतक कारागार सहायक अधीक्षक की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि नरेश 16 जुलाई 2024 को पैरोल पर आया था। 25 सितंबर 2024 को उसे जेल लौटना था। पैरोल अवधि पूरी होने के बाद भी वह जेल नहीं पहुंचा।

- एक महिला का शव चौक में तो दूसरी का मिला था घर में
शिकायतकर्ता तत्कालीन पंच ने बताया था कि गांव के डाकखाना चौक पर सुमन का शव पड़ा मिला था। शकुंतला का शव उसके घर से बरामद हुआ था। डंडों से वार कर दोनों की हत्या की गई थी। शकुंतला का शव घसीटकर मकान तक ले जाया गया था।



वर्सन:
सीआईए टीम ने पैराेल जंपर नरेश को काबू किया है। वह डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था। रोहतक जेल से 70 दिन की पैरोल पर आया था। पैराेल अवधि पूरी होने पर वह जेल नहीं लौटा। इसके चलते बौंदकलां थाने में जेल सहायक अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।
-धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी
फोटो 19
पैरोल जंपर नरेश को कोर्ट में पेश करने लाई पुलिस। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed