{"_id":"6459537a5a35424f23045e94","slug":"overloaded-vehicle-challaned-driver-and-dhaba-operator-entangled-with-rta-team-charkhidadri-news-c-21-1-127520-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ओवरलोड वाहन का चालान किया, आरटीए टीम से उलझे चालक और ढाबा संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ओवरलोड वाहन का चालान किया, आरटीए टीम से उलझे चालक और ढाबा संचालक
Tue, 09 May 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 09 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के दौरान आरटीए टीम को लगातार विरोध झेलना पड़ रहा है। पिछले 9 दिनों में ऐसे पांच मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार दोपहर भी एक ओवरलोड वाहन का चालान करने पर चालक और एक ढाबा संचालक टीम से उलझ पड़ा। इसके चलते आरटीए टीम को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और बाद में ओवरलोड डंपर को जब्त किया गया। वहीं, टीम की ओर से मामले की लिखित शिकायत सदर थाना पुलिस को भी दी गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ लोहारू रोड पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान टीम ने एक ओवरलोड वाहन का रुकवा लिया। टीम सदस्यों का कहना है कि चालक डंपर को समीप स्थित एक ढाबा पर ले गया।
टीम जब उक्त ओवरलोड वाहन का चालान करने वहां पहुंची तो चालक के साथ ढाबा संचालक टीम से उलझ पड़ा। उसने टीम को ढाबा पर खड़े डंपर का चालान न करने देने की नसीहत तक दे डाली। टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद आरटीए टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में आरटीए टीम ने डंपर जब्त कर लिया और इसे बाड़े में ले आई।
विज्ञापन
आठ टन अधिक मिली निर्माण सामग्री
धर्मकांटे पर वजन कराने पर डंपर ओवरलोड मिला। टीम सदस्यों के अनुसार डंपर में निर्धारित क्षमता से आठ टन अधिक भवन निर्माण सामग्री मिली।
यह घटना सोमवार दोपहर लोहारू रोड की है। हमने पुलिस टीम को मौके पर बुलाया था और बाद में इसकी लिखित शिकायत भी दे दी।
-कुलदीप सिंह, आरटीए सहायक सचिव