{"_id":"68efe109ad2f144bbe084098","slug":"only-registered-farmers-will-get-fertilizer-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-146269-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले में केवल पंजीकृत किसानों को ही मिलेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले में केवल पंजीकृत किसानों को ही मिलेगी खाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब खाद (यूरिया, डीएपी, एनपी आदि) सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण किया हुआ है। मेरी फसल, मेरा ब्योरा का पोर्टल 9 अक्तूबर से खुला हुआ है।
जिन किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, वे अब भी करवा सकते हैं। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि बिना पंजीकरण वाले किसानों को खाद सहकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से नहीं दी जाएगी।
मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर स्वयं या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर अपनी फसल का पंजीकरण करा सकते हैं। किसी भी किसान को पंजीकरण संबंधित समस्या आती है तो वह कृषि विभाग के ब्लॉक अथवा जिला कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर संपर्क कर सकता है।