{"_id":"6aa2ec32703b1b30610d77dc","slug":"traffic-hindered-patchwork-operations-on-the-ravaldhi-bhiwani-link-road-route-diversion-brought-relief-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-160205-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर पैचवर्क में यातायात बना बाधक, रूट डायवर्ट होने से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर पैचवर्क में यातायात बना बाधक, रूट डायवर्ट होने से मिली राहत
Thu, 10 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग को वन-वे करवाने के बाद खाली पड़ी सड़क।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। गड्ढों में तब्दील हो चुके रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से चल रहा पैचवर्क कार्य अब यातायात के कारण प्रभावित नहीं होगा। सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते पैचवर्क में आ रही परेशानी को देखते हुए यातायात का रूट डायवर्ट करवाया गया है। इसके बाद मौके पर काम कर रहे श्रमिकों के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई थी। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए पैचवर्क शुरू किया गया है। बुधवार को कार्य का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सड़क से लगातार गुजर रहे भारी वाहनों से मरम्मत कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
वाहनों की आवाजाही के चलते श्रमिकों को काम करने में परेशानी हो रही थी और हाल ही में किए गए पैचवर्क के खराब होने की भी आशंका बनी हुई थी। निरीक्षण के दौरान सड़क पर यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जाहिर की गई। अधिकारियों ने माना कि यदि मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा करवाना है तो कार्यस्थल पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना जरूरी है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक लोगेश पी. को फोन के माध्यम से दी गई और उनसे यातायात को डायवर्ट करवाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों से मिली जानकारी के तुरंत बाद यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सहायक यातायात प्रभारी ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया। इसके तहत खाली वाहनों को कॉलेज रोड की ओर डायवर्ट किया गया है ताकि पैचवर्क वाले हिस्से पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके। हालांकि भरे हुए वाहनों को इसी मार्ग से गुजरने की अनुमति रहेगी। रूट डायवर्ट होने के बाद पैचवर्क कर रहे श्रमिकों को काम करने के लिए अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति मिल गई है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के दौरान यातायात का दबाव कम रहने से कार्य को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही ताजा किए गए पैचवर्क पर वाहनों के गुजरने से होने वाले नुकसान की आशंका भी कम होगी।
बॉक्स:
स्थानीय लोगों के अनुसार रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सड़क है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण पहले से ही वाहन चालकों को परेशानी होती रही है। ऐसे में शुरू हुए पेंचवर्क से लोगों को सड़क की स्थिति में सुधार की उम्मीद है। लोगों ने मांग की है कि मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाए ताकि उन्हें खराब सड़क से राहत मिल सके।
वर्सन:
भिवानी रावलधी लिंक मार्ग से केवल सांय पांच बजे तक खाली वाहनों का ही रूट डायवर्ट करवाया गया है। पैचवर्क कार्य दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। वाहन चालक पांच बजे बाद सभी प्रकार के वाहन चल सकेंगे। - गुरचरणसिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।