फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Eligible beneficiaries will receive the outstanding mustard oil by September 15

Charkhi Dadri News: पात्र लाभार्थियों को 15 सितंबर तक मिलेगा बकाया सरसों का तेल

Wed, 09 Sep 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eligible beneficiaries will receive the outstanding mustard oil by September 15
चरखी दादरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत अगस्त माह का बकाया सरसों तेल अब सितंबर में वितरित किया जाएगा। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी संजीव कुमार ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी डिपो धारक से 15 सितंबर तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सरसों तेल प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित डिपो पर जाकर अपना हिस्सा लेना होगा। विभाग ने सरसों तेल के वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

राशन वितरण से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए लाभार्थी संबंधित सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, निरीक्षक या उप-निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति से संपर्क कर सकते हैं। शिकायतकर्ता जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। दूरभाष नंबर 01250-295501 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। मुख्यालय स्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केंद्र के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 अथवा बीएसएनएल नंबर 1967 पर भी राशन वितरण संबंधी शिकायतें दर्ज करवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed