फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demand to streamline market arrangements before the start of pearl millet procurement

Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद शुरू होने से पहले मंडी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने की मांग

Wed, 09 Sep 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand to streamline market arrangements before the start of pearl millet procurement
एसाेसिएशन के प्रधान ज्ञापन सौंपते हुए।  - फोटो : 1
बाढड़ा। अनाज मंडी बाढड़ा में बाजरा खरीद का कार्य शुरू होने से पहले मंडी परिसर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने की मांग को लेकर आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी चरखी दादरी के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हनुमान शर्मा की अगुवाई में आढ़तियों ने मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश सांगवान के माध्यम से मार्केट कमेटी के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मांगपत्र भेजा।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि खरीद सीजन शुरू होने से पहले किसानों और आढ़तियों की सुविधा के लिए मंडी में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करवाना आवश्यक है। आढ़तियों ने मंडी परिसर में लगे धर्मकांटे की मापतौल विभाग से जांच करवाने, मुख्य द्वार के पास खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करवाने और शौचालयों की सफाई करवाने की मांग की। इसके साथ ही मंडी की दक्षिणी दिशा में दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत करवाने की मांग भी रखी गई। एसोसिएशन ने बताया कि मंडी परिसर में कई लाइटें तथा मुख्य लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन

खरीद सीजन शुरू होने से पहले इन्हें भी ठीक करवाया जाना जरूरी है। आढ़तियों ने अधिकारियों से सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करवाने की मांग की ताकि बाजरा खरीद के दौरान किसानों और आढ़तियों को परेशानी न हो। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed