{"_id":"68716a54b0430dbcca0cc7ff","slug":"on-the-pretext-of-asking-for-directions-a-gold-ring-was-snatched-from-an-old-man-charkhi-dadri-news-c-127-1-shsr1017-136811-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग से छीनी सोने की अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग से छीनी सोने की अंगूठी
Sat, 12 Jul 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के एसबीआई रोड पर एक्टिवा सवार दो युवकों ने सैर कर रहे बुजुर्ग से पता पूछने के बहाने सोने की अंगूठी छीन ली। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की हरकत कैद हो गई है।
शहर के बतरा कॉलोनी निवासी लीलाधर गर्ग (75) शुक्रवार सुबह एसबीआई रोड पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए। आते ही उन्होंने पता पूछा। बुजुर्ग कुछ समझ पाते उससे पहले ही पीछे बैठे युवक ने उनकी उंगली में पहनी सोने की अंगूठी निकाल ली। इसके बाद तेजी से एक्टिवा लेकर भाग गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने युवकों की पहचान के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी युवक नजर आए हैं। इस फुटेज में नजर आ रहा है कि स्कूटी पर सवार दो युवक बातों में उलझाकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी छीन ले गए। अंगूठी 10 ग्राम सोने से बनी थी। छीनाझपटी होते ही बुजुर्ग ने शोर मचाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बुजुर्ग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी का आरोपी जांच में शामिल
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी से जुड़े मामले में अग्रवाल कॉलोनी निवासी आरोपी जतिन गर्ग उर्फ जोंडा को शामिल तफ्तीश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी पर कार्रवाई के बाद जमानत पर रिहा किया गया।
सीआईए प्रभारी यादवेंद्र ने बताया कि एसआई संजय कुमार और उनकी टीम को सूचना मिली थी कि हंस मार्केट स्थित एक दुकान में अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी चल रही है। टीम ने छापा मारकर शिवनगर निवासी गगन कुमार को क्रिकेट मैच पर खाईवाली करते गिरफ्तार किया।
मौके से मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, वाई-फाई डिवाइस सहित सट्टेबाजी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। पूछताछ में गगन कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों ढाणी ईसर निवासी सूरज ढाका और जतिन गर्ग उर्फ जोंडा के साथ मिलकर लोगों को सट्टा एप्स के जरिए जल्दी रुपये कमाने का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे। बाद में एप में नुकसान दिखाकर उनकी रकम हड़प ली जाती थी।