फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   On the first day of the football competition, players displayed their strength in three matches

Charkhi Dadri News: पहले दिन फुटबाल स्पर्धा के तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम

Sun, 22 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the football competition, players displayed their strength in three matches
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए ग्रामीण।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव पैंतावास खुर्द में बाबा छोटूनाथ मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पांच दिवसीय विशाल ओपन फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता के पहले दिन ही मैदान में रोमांच और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है। पहले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर गांव के सरपंच जाेगेंद्र सिंह मौजूद रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से प्रवीण गोलागढ़ उपस्थित रहे। प्रवीण गोलागढ़ ने युवा क्लब को खेल कीट भेंट की।
विज्ञापन

दो मित्रता मैच हुए : पहले दिन दो मित्रता मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला चंडीगढ़ एफसी और लुधियाना की टीम के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरा फ्रेंडली मैच अंबाला कैंट और अलवर की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला। प्रतियोगिता से जुड़ा पहला आधिकारिक मुकाबला गांव धनोदा और उन्हाणी की टीमों के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा और दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमें मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed