फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Old man beaten due to rivalry, son threatened

Charkhi Dadri News: भूमि विवाद की रंजिश में बुजुर्ग को पीटा, बेटे को धमकाया

Mon, 01 Apr 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Old man beaten due to rivalry, son threatened
चरखी दादरी। गांव बेरला में भूमि विवाद की रंजिश में एक बुजुर्ग को पीटकर उसके बेटे को धमकाने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बेरला निवासी मांगेराम ने बताया कि उसने अपने खेत की चाहरदीवारी करके दरवाजा लगाया है। वह 23 मार्च को शाम 3:30 बजे खेत पर आराम कर रहा था जबकि उसका बेटा संदीप कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था।
उसी दौरान भूमि विवाद की रंजिश में दो युवक उसके खेत की सीमा में घुस आए। उन्होंने डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल का आरोप है कि आरोपियों ने उसे चारपाई से गिरा दिया। उसका फोन भी दीवार पर मारकर तोड़ दिया। मांगेराम के चिल्लाने की आवाज सुनकर संदीप मौके पर पहुंचा तो आरोपी उसे धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उनका कहना है कि आरोपी इस जमीन को छुड़ाने के लिए मारपीट और अभद्रता कर रहे हैं। पीएचसी बाढड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल मांगेराम को सिविल अस्पताल दादरी रेफर किया गया। घायल के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बूस्टिंग स्टेशन के पास खड़े युवक से दो अवैध पिस्तौल बरामद

चरखी दादरी। गोपालवास बूस्टिंग स्टेशन के पास से अपराध शाखा टीम ने एक युवक को अवैध हथियार समेत दबोचा है। सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए शनिवार को कादमा में मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि काकड़ौली हुक्मी निवासी विकास उर्फ पडवा अपने पास अवैध हथियार लेकर आया है। वह गांव गोपालवास बूस्टिंग स्टेशन के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोपालवास में दबिश देकर बूस्टिंग स्टेशन के पास खड़े काकड़ौली हुक्मी निवासी विकास उर्फ पडवा को काबू कर लिया। संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके लोअर की दोनों जेबों से एक-एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। इस कारण सीआईए टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बाढड़ा थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed