फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officials motivated the villagers to do fishing

Charkhi Dadri News: अधिकारियों ने ग्रामीणों को मत्स्य पालन के लिए किया प्रेरित

Thu, 01 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Officials motivated the villagers to do fishing
साहुवास गांव में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते जिला मत्स्य विभाग के अधिकारी। 
चरखी दादरी। मत्स्य विभाग की ओर से साहुवास गांव में मत्स्य पखवाड़ा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुनीश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मछली पालन से जुड़ी जानकारी दी गई। वहीं, युवाओं को मत्स्य पालन कर आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि मछली पालन की विभिन्न योजनाओं के तहत 40 प्रतिशत और 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। मत्स्य विभाग की ओर से अब तक जिला चरखी दादरी के विभिन्न गांवों जैसे मिर्च, चरखी, कामोद, साहुवास में मत्स्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन

इन कैंपों में नागरिकों को मत्स्य पालन विभाग की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं जैसे वेलफेयर ऑफ शेड्यूल कास्ट, फैमिली अंडर फिशरीज सेक्टर योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, इंटेंसिव फिशरीज डवेलपमेंट प्रोग्राम योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के लोगों को 40 हजार रुपये की जाल खरीद पर 60 प्रतिशत की दर से 24 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। उपरोक्त योजना के तहत ही यदि कोई मछली पालक मछली के उत्पाद जैसे- मछली पकोड़ा, मछली करी आदि बेचने के लिए 60 हजार रुपये की रेहड़ी खरीद पर 60 प्रतिशत की दर से 36 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed