{"_id":"664f83deeec37cb1b606a2f8","slug":"no-respite-from-heat-due-to-44-drop-in-maximum-temperature-electricity-corporation-issued-helpline-numbers-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118088-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान में 4.4 की गिरावट पर गर्मी से राहत नहीं, बिजली निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान में 4.4 की गिरावट पर गर्मी से राहत नहीं, बिजली निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Thu, 23 May 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 23 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार को दिनभर तपिश बनी रही। हालांकि बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 31.1 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उपभोक्ता की बिजली संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करें। इसके लिए एरिया वाइज अलग से मोबाइल जारी किए गए हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार शनिवार तक इसी प्रकार गर्मी बनी रहेगी। अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री जबकि न्यूनतम 33 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में बिजली निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए 24 घंटे के लिए विशेष सुविधा प्रारूप तैयार किया है। पावर सब स्टेशन में लगे मेन पावर ट्रांसफार्मर की एक-एक मिनट की रीडिंग एवं निगरानी की जा रही है, ताकि इसमें खराबी या जल न जाए। अब निगम ने बिजली संबंधी समस्या के समाधान के लिए एरिया वाइज अलग से मोबाइल नंबर जारी किए हैं। निगम ने एरिया वाइज कर्मचारियों की डयूटी लगा दी है।
- ये हेल्पलाइन नंबर किए जारी
पुराना सब स्टैंड रोड, सैनीपुरा, काठमंडी क्षेत्र, प्रेमनगर, गांधीनगर, स्टेडियम रोड, विद्या विहार, पुराना झज्जर रोड आदि एरिया के लिए निगम ने मोबाइल नंबर 9992021736 जारी किया है। चंपापुरी, दिल्ली बाईपास व रावलधी गांव के लिए मोबाइल नंबर 9992012970 जारी किया गया है। इसी प्रकार हीरा चौक, झाडू सिंह चौक, वाल्मीकि बस्ती, पुरानी गोशाला रोड, पुराना शहर, छोटी बाजारी, सुभाष चौक, महेंद्रगढ़ चुंगी, कॉलेज रोड, खजांची मोहल्ला, चरखी गेट, कबीर नगर आदि के लिए मोबाइल नंबर 8607500147 जारी किया गया है। बस स्टैंड रोड, घिकाड़ा रोड के लिए 8607500166 नंबर जारी किया है। इनके अलावा बिजली सुविधा केंद्र के मोबाइल नंबर -8607500170 व 9992111839 जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतिदिन पहुंच रहीं 100 से ज्यादा शिकायतें
बिजली फॉल्ट के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन दिनभर घनघनाते रहते हैं। मौजूद स्थिति देखें तो बिजली निगम अधिकारियों के पास प्रतिदिन जिले से 100 से ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि ज्यादातर शिकायतों का समाधान कुछ देर बाद ही कर दिया जाता है, जबकि कुछ के समाधान में थोड़ा समय लग जाता है।
गर्मी सीजन को देखते हुए निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए विशेष नंबर जारी किए हैं। उपभोक्ताओं के समक्ष बिजली की किल्लत नहीं आने दी जाएगी। निगम 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने को तत्पर है। खराबी आने पर उपभोक्ता तुरंत शिकायत करें। इसका तत्काल समाधान किया जाएगा। - महेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम