फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nine BLOs found absent, show cause notice issued

नौ बीएलओ मिले गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

Sun, 29 Nov 2020 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nine BLOs found absent, show cause notice issued
Nine BLOs found absent, show cause notice issued - फोटो : CharkhiDadri
दादरी जिला के उप निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश सुरेश दलाल ने रविवार को मतदान केंद्रों पर चलाए विशेष पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान नौ बीएलओ अपने कार्य से गैर हाजिर पाए। नगराधीश ने इसकी रिपोर्ट डीसी को भेज दी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त राजेश जोगपाल के मार्गदर्शन में इन दिनों दादरी और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में नई मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वोट बनवाने, कटवाने, स्थानांतरित करवाने और अशुद्धियां ठीक करवाने के लिए मतदाताओं से फार्म जमा करवाए जा रहे हैं। जिला के सभी 471 मतदान केंद्रों पर 28 और 29 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। नगराधीश सुरेश दलाल ने आज गांव समसपुर, नीमली, इमलोटा, सरूपगढ़, सांतौर, सांवड़ आदि में मतदान केंद्रों पर पहुंच कर इस कार्य का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगराधीश सुरेश दलाल ने बताया कि निरीक्षण के समय नौ बीएलओ अनुपस्थित पाए गए हैं। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा। अगले माह 12 व 13 तारीख को भी हर बूथ पर बीएलओ दावे और आपत्ति के फार्म जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed