फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Road craked in One Month

45 लाख से बनी सड़क 45 दिन भी न चली, धंसने से भरा पानी, एक्सईएन बोले- मैं खुद देखूंगा

Mon, 06 Jan 2020 02:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
New Road craked in One Month
वार्ड-13 में धंसी नवनिर्मित सड़क।

वार्ड-13 में एक माह पहले रामबाग से लेकर चिड़िया मोड़ तक इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाई गई सड़क धंसने लगी है। करीब 45 लाख से एक किलोमीटर लंबी गली का निर्माण कराया गया था। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद एक्सईएन सुंदर श्योराण का कहना है कि अगर ऐसी बात है तो सोमवार सुबह मैं खुद मौका देखूंगा और अगर निर्माण सामग्री में गड़बड़ी का अंदेशा हुआ तो सैंपल भी लिए जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, जेई का कहना है कि गली निर्माण कार्य का समय-समय पर जायजा लिया गया है। गली धंसने का कारण लीकेज भी हो सकता है। अगर गली धंसी है तो मौका देखा जाएगा और संबंधित ठेकेदार से ही इसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड-13 में रामबागे के सामने से लेकर चिड़िया मोड़ तक सड़क का हाल ही में नगर परिषद ने निर्माण कराया है। यह सड़क इंटरलॉकिंग टाइलों की बनाई गई है। इससे पहले यहां तारकोल की सड़क थी, जो पिछले करीब सात सालों से जर्जर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के जर्जर होने के बाद से ही लोग इसके पुन: निर्माण की मांग कर रहे थे। लंबे समय तक लोगों की यह मांग सिरे नहीं चढ़ पाई। करीब एक साल पहले नगर परिषद हाउस की बैठक में इसके पुन: निर्माण संबंधी प्रस्ताव पास हुआ था।

इसके बाद इंजीनियरिंग शाखा को इसका एस्टिमेट तैयार करने के आदेश दिए गए। संबंधित टीम ने मौके पर पहुंचकर एस्टिमेट तैयार कर फाइल उच्च अधिकारियों को सौंप दी थी। करीब तीन माह पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करने के आदेश एजेंसी को दिए गए थे। सूत्रों की मानें तो इस सड़क का करीब एक माह पहले ही निर्माण कार्य पूरा हुआ है। तारकोल की सड़क पर इस बार नगर परिषद ने इंटरलॉकिंग कर टाइलें बिछवाई हैं। करीब पचास मीटर की दूर में दो जगह और इनसे करीब 400 मीटर आगे एक और जगह सड़क धंसी हुई है।


चार से पांच हजार लोग गुजरते हैं प्रतिदिन
यह सड़क गामड़ी रोड के जरिए हीरा चौक का सीधे चिड़िया मोड़ से जुड़ाव करती है। यहां से प्रतिदिन आठ सौ से अधिक वाहन और करीब चार से पांच हजार लोग गुजरते हैं। यहां से दुपहिया वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। सड़क धंसने से बने गड्ढों में कोई भी दुुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर घायल हो सकता है। नगर परिषद को सड़क को जल्द दुरुस्त कराना चाहिए।


अभी बाहर हूं, आते ही लूंगा जायजा
वार्ड-13 की पार्षद इंदुमति है। पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी ने बताया कि सड़क धंसने की जानकारी उन्हें नहीं है। वह अभी बाहर हैं और आते ही धंसी सड़क का जायजा लूंगा। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि अभी एजेंसी की पेमेंट का भुगतान भी अधिकारियों ने नहीं किया है। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का 45 लाख से निर्माण करवाया गया है और एक माह पहले ही काम पूरा हुआ है।


नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर श्योराण ने कहा कि अगर सड़क धंस गई है तो मैं खुद सोमवार को मौका देखूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जांच भी कराई जाएगी। एजेंसी को पेमेंट हमने अभी नहीं की है। सड़क अगर धंस गई है तो इसे तुरंत दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed