फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   neha sangwan world wrestling champion

Charkhi Dadri News: या छोरी भी धाकड़ सै...नेहा ने दीदी विनेश को समर्पित किया गोल्ड मेडल

Sat, 24 Aug 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
neha sangwan world wrestling champion
जापान की महिला पहलवान के साथ हुई बाउट में अंक जुटाने की जुगत में नेहा सांगवान। स्रोत: कोच
जाडर्न में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में नेहा सांगवान ने जीता है स्वर्ण पदक
विज्ञापन




भारंदाज और डबल लेग दांव से प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को दी शिकस्त

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी/झोझूकलां। जाडर्न में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश की झोली में स्वर्ण पदक डालने वाली बलाली गांव की छोटी बिटिया नेहा सांगवान ने बड़ा दिल दिखाया है। नेहा ने अपना पदक बलाली की अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फौगाट और देश की अन्य महिला पहलवानों को समर्पित किया है। नेहा ने कहा, विनेश दीदी हमेशा से हमारे लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। यह खिताब बलाली और देश की अन्य महिला पहलवानों को प्रेरित करेगा।



नेहा सांगवान महिला कुश्ती को नई दिशा देने वाली दंगल गर्ल गीता, बबीता व विनेश फौगाट के गांव बलाली से हैं। कुश्ती के शुरुआती दांव-पेच द्रोणाचार्य अवाॅर्डी पहलवान महाबीर फौगाट से सीखे। पिछले कुछ समय से वह खानुपर स्थित अखाड़े में कोच सज्जन के निर्देशन में अभ्यास कर रहीं हैं। कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि नेहा ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर-17 आयुवर्ग के 57 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन




एक ही दिन में जीतीं चार बाउट



कोच सज्जन ने बताया कि एक ही दिन में नेहा की चार बाउट हुईं। सभी उसने जीतीं और स्वर्ण पदक हासिल किया। पहला मुकाबला तुर्किये की पहलवान गुरसोय ओ के साथ हुआ। नेहा ने डबल लेग दांव लगाकर पटकनी दी और बाउट 10-0 से अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला जॉर्जिया की कपानाजे एम के साथ खेला और इसे दो मिनट में जीत लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में नेहा ने कजाकिस्तान की स्ट्राटन ए को 10-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। स्वर्ण पदक के लिए नेहा की बाउट जापान की त्सुत्सुई से हुई और चार मिनट में 10-0 से बाउट अपने नाम कर देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा के आगे टिक नहीं पाई कोई भी पहलवान

कोच सज्जन ने बताया कि नेहा ने इस चैंपियनशिप में भारंदाज, डबल लेग, लोकान, शिटले व बगलरूमी आदि दांव का इस्तेमाल किया। इन दांव से कोई भी प्रतिद्वंद्वी बच नहीं पाई। नेहा 25 अगस्त को भारत लौटेगी।


सितंबर में स्पेन में होने वाली स्पर्धा में करेगी देश का प्रतिनिधित्व

नेहा सांगवान अब 2 से 7 सितंबर तक स्पेन में होने वाली स्पर्धा में भाग लेंगी। इसमें वह अंडर-20 आयुवर्ग में चुनौती पेश करेंगी। पिता अमित सांगवान व मां मुन्नी देवी ने कहा कि बेटी के पदक जीतने से वे बेहद खुश हैं। नेहा के गांव लौटने का इंतजार है। वहीं, गुरु कृष्ण पहलवान व कोच देवेंद्र सनसनवाल ने भी नेहा को बधाई दी है।

राष्ट्रीय व अंतररराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं 15 पदक

नेहा ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में अब तक 15 पदक हासिल किए हैं। इनमें से 14 पदक नेहा पहले ही जीत चुकी हैं।

इस स्पर्धा के बाद उसकी उपलब्धि में एक पदक और जुड़ गया। इन पदकों में से नेहा ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार पदक हासिल किए हैं।



---



नेहा की मुख्य उपलब्धियां

- नई दिल्ली में वर्ष 2018 में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

- रांची में अप्रैल 2022 में आयोजित ओपन नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- बहरीन में जुलाई 2022 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- अक्तूबर 2022 में रोहतक में आयोजित फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक।

- नवंबर 2022 में यूपी के गोंडा में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स नेशनल में स्वर्ण पदक।

- जून 2023 किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

- जून 2024 में जॉर्डन में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

--------------------------------------

फोटो 14

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगे के साथ नेहा सांगवान। स्रोत : कोच

फोटो 15

बलाली में 18 अगस्त को आयोजित समारोह में विनेश की तबीयत बिगड़ने पर उनकी ओर देखती नेहा सांगवान। संवाद

फोटो 16

जापान की महिला पहलवान के साथ हुई बाउट में अंक जुटाने की जुगत में नेहा सांगवान। स्रोत : कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed