{"_id":"63dd4e86e1216e294051b9e3","slug":"na-charkhidadri-news-c-21-1-46527-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तंबाकू बढ़ा रहा जिले में मुंह के कैंसर रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तंबाकू बढ़ा रहा जिले में मुंह के कैंसर रोगी
Fri, 03 Feb 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शनिवार को विश्व कैंसर दिवस है। इस दिन लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अपनी मुहिम चलाता है। परंतु इतना सब होने के बाद भी जिले में कैंसर के रोगी बढ़ रहे हैं। जिले में 2022 में 90 कैंसर के रोगी मिले हैं। जिनमें मुंह के कैंसर के रोगी ज्यादा है।
स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक के अनुसार जिले में वर्ष 2022 में कैंसर के जो रोगी मिले हैं उनमें सबसे ज्यादा तंबाकू खाने वाले हैं। जांच में उनमें कैंसर होने का प्रमुख कारण तंबाकू मिला है। चिकित्सक नरेंद्र के अनुसार विभाग की इतनी कवायद के बाद भी लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क नहीं है। तंबाकू को लेकर विभाग तरह-तरह से मुहिम चलाता है उसके बाद लोग इसकी लत को नहीं छोड़ते हैं। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि इसमें राहत की बात यह है कि कैंसर के जितने भी रोगी मिले हैं वो क्षेत्र विशेष से न होकर जिले में जगह-जगह से हैं और उनमें कैंसर के जो लक्षण मिले हैं, उनमें ज्यादातर मरीज अपनी स्वयं की गलती के कारण रोगग्रस्त हुए हैं।
कैंसर रोगी को मिलने वाली सुविधा
डॉ. नरेंद्र ने बताया कि जिले के उपचार प्रक्रिया के लिए जाने के लिए कैंसर रोगी व एक परिजन निशुल्क हरियाणा रोडवेज की यात्रा का लाभ ले सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज का एक कार्ड बनवाया जाता है। यात्रा के समय कार्ड और उपचार की पर्ची साथ रखना जरूरी है। इनका किराया स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवहन विभाग को वहन किया जाएगा। जिले में इस समय कैंसर के 257 मरीज हैं। इनमें से 250 मरीजों ने निशुल्क यात्रा के लिए कार्ड बनवा रखे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मार्च को कार्ड रिन्यू करवाना अनिवार्य है और ऐसा न करने पर कैंसर मरीज निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं उठा सकेगा।
विज्ञापन
हिसार, रोहतक और गुरुग्राम जाते हैं दादरी से मरीज
डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में जो कैंसर मरीज हैं वो उपचार के लिए रोहतक, हिसार और गुरुग्राम जाते हैं। उस दौरान ही वो कार्ड के जरिये निशुल्क यात्रा का लाभ सकते हैं। यात्रा के दौरान मरीज के साथ अटेंडेंट का भी आने-जाने का किराया नहीं लगेगा।
- 12 माह में होती हैं 9 से 12 विजिट
कैंसर मरीजों को एक साल के अंदर चिकित्सक के पास 9 से 12 विजिट करनी होती हैं। ज्यादातर मरीजों को चिकित्सक डेढ़ माह बाद की अगली डेट देते हैं जबकि कुछ मरीजों को उनकी तबीयत अनुसार एक माह बाद भी बुलाया जाता है। दादरी के ज्यादातर कैंसर मरीज रोहतक पीजीआई से उपचार लेते हैं।
जिले में वर्ष 2022 में 90 कैंसर रोगी मिले हैं। इनमें से ज्यादातर मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं। ज्यादातर मरीजों में मुंह का कैंसर का कारण तंबाकू खाना मिला है।
-डॉ. नरेंद्र, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी