फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Municipal councilors meeting will be held in Charkhi Dadri after 7 months

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में 7 माह बाद होगी नगर पार्षदों की बैठक, रफ्तार पकड़ेगा शहरी विकास

Sat, 03 Feb 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal councilors meeting will be held in Charkhi Dadri after 7 months
चरखी दादरी नगर परिषद।
चरखी दादरी। सात माह के लंबे इंतजार के बाद सात फरवरी को नगर परिषद कार्यालय में नगर पार्षदों की बैठक होगी। इसकी सूचना सभी नगर पार्षदों के पास भेजी जा चुकी है। इस बैठक में शहरी विकास के लिए मंत्रणा की जाएगी और नगर पार्षदों से उनके वार्डाें में करवाए जाने वाले कामों का ब्योरा भी मांगा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पार्षदों का एक गुट बैठक में चार मुख्य मुद्दे उठाएगा, ऐसे में बैठक हंगामेदार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पार्षदों की मौजूदा कार्यकारिणी के कार्यकाल में शहरी विकास सुस्त है। इस कार्यकारिणी के गठन के 19 माह बाद भी शहरी विकास मरम्मत कार्याें तक ही सीमित है। विकास कार्याें की लेटलतीफी का आलम ये है कि सरकार के निर्देशानुसार औपचारिकताएं पूरी करने में ही एक साल गुजर गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर शहरवासी बेसब्री से विकास कार्याें का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मौजूदा कार्यकारिणी की शहरी विकास को लेकर महज चार बैठक ही हुई हैं जबकि नियमानुसार 19 बैठक होनी चाहिए थीं। समय पर नगर परिषद कार्यालय में बैठक न होने से शहरी विकास प्रभावित है जबकि एक लाख की आबादी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर लंबे समय से बैठक आयोजित न होने पर एडीसी एवं नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने बैठक को लेकर आदेश पत्र भी जारी किया है। इसमें बताया गया कि पिछले सात माह से शहरी विकास का खाका खींचने के लिए बैठक नहीं हुई है जबकि हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट 1973 की धारा 25 के तहत प्रत्येक माह बैठक करने का प्रावधान है। नगर परिषद प्रधान, उपप्रधान और सभी पार्षदों को जारी किए गए इस पत्र में बैठक की तारीख नगर आयुक्त ने सात फरवरी तय की है।

- वित्तीय और भुगतान समिति के गठन में हुई काफी देरी
विकास कार्याें के लिए सरकार की ओर से नई हिदायतें दी गईं हैं। इनके अनुसार वित्तीय और भुगतान समिति का गठन अनिवार्य है। दादरी नगर परिषद में एक साल बाद ये दोनों समितियां गठित हो पाई हैं। वहीं, अधिकारियों का तर्क है जटिल प्रक्रिया होना भी विकास कार्यों की रफ्तार धीमी होने का कारण है।

पिछले 19 माह में धरातल पर कोई बड़ा विकास कार्य शुरू नहीं करवाया गया है। इस समय अवधि में तीन चरणों में 25-25 लाख रुपये के मरम्मत कार्य करवाए गए हैं। कुछ कार्य डी-प्लान के तहत भी हुए है। पंचनद चौक से कॉलेज रोड चौक का सड़क निर्माण कार्य नगर परिषद ने जरूर करवाया है।

- बैठक में उठेंगे ये मुद्दे
पार्षदों की मानें तो बैठक में चार मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। इनमें सबसे अहम मुद्दा कचरा उठान टेंडर में भ्रष्टाचार का रहेगा। दूसरा मुद्दा सफाई व्यवस्था का रहेगा। तीसरा मुद्दा स्ट्रीट लाइटों की कमी का और चौथा मुद्दा ठप पड़े शहरी विकास का रहेगा। पार्षद नगर आयुक्त से कचरा उठान का टेंडर रद्द करने की मांग भी कर सकते हैं।

- जल्द लग सकते हैं विकास कार्याें के टेंडर
नगर परिषद सूत्रों की मानें तो जल्द ही शहर में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। इसके लिए अधिकारी जल्द ही टेंडर लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अगले एक सप्ताह के अंदर करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक राशि के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहरी विकास कार्य धरातल पर शुरू करवाए जाएंगे।


वर्जन:
नगर आयुक्त की ओर से बैठक संबंधी पत्र जारी किया गया है। पार्षदों से बैठक के लिए एजेंडे मांगे गए हैं। एजेंडे आने के बाद उन्हें तय कर सदन में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। - बक्शीराम सैनी, प्रधान, नगर परिषद, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed