{"_id":"67d5b2ec60581fd3610e5f2e","slug":"mla-inspected-ola-effected-area-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133402-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधायक ने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, मुआवजा दिलवाने का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधायक ने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, मुआवजा दिलवाने का दिया भरोसा
Sat, 15 Mar 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो -25
गांव लाड-भांडवा में किसानों से मिलते भाजपा विधायक उमेद पातुवास। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। उपमंडल में जिन गांवों में ओलावृष्टि हुई है, वे अपने नुकसान का विवरण कृषि राजस्व विभाग के पोर्टल पर अपलोड करवाएं। सरकार हर तरह से रिपोर्ट तैयार करवा कर उनके नुकसान की पूर्ति करने में कोई कमी नहीं रहने देगी।
ये बातें भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने गांव निमड़, बडेसरा, ढाणी सुरजगढ, किसकंधा, हंसावास, लाड, भांडवा, दगड़ौली, कादमा में ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद किसानों से चर्चा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि होते ही उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी को सारी स्थिति से अवगत करवा दिया था। सीएम ने अविलंब प्रभाव से जिला उपायुक्तों से कृषि व राजस्व से आकलन रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
विधायक ने कहा कि जिन किसानों की फसल ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गई है, उनको सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। सरकार किसान को आर्थिक नुकसान नहीं होने देगी।
विज्ञापन
उनके साथ तहसीलदार सज्जन सिंह, जिला पार्षद सुनील हड़ौदी, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, सरपंच प्रद्युम्न शर्मा, सरपंच कृष्ण सोनी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सतीश भांडवा, रामकिशन फौजी, देवराज शर्मा आदि मौजूद रहे।