फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Message of 100% voting through drama staging

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों ने नाटक मंचन से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

Wed, 10 Apr 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Message of 100% voting through drama staging
चरखी दादरी। स्वीप टीम के जिला नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में स्वीप टीम ने मंगलवार को शहर में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत गीता निकेतन नर्सिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नाटक मंचन के जरिए शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। वहां पहुंचे मतदाताओं ने सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक सुखबीर सांगवान ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपका हर वोट देश के भविष्य निर्धारण का काम करेगा। लोकतंत्र के इस यज्ञ में वोट रूपी आहुति डालकर देश पर गर्व महसूस करें। बीईओ राजबाला फौगाट के नेतृत्व में पहुंची स्वीप टीम सदस्य जिला सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. सतीश साहू और डीपीई जागृति कुमारी ने गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉ. साहू ने 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को 26 अप्रैल तक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और कम मतदान वाले क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर इसमें प्रपत्र संख्या 6 भरकर अपना आधार कार्ड, जन्मतिथि का प्रमाण एवं परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र अपलोड कर घर बैठे नया वोट बनाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को मतदान अवश्य करने की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed