{"_id":"698b7bc2f422e5974f028ca4","slug":"mathematics-and-english-exams-conducted-at-school-level-before-board-exams-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-151278-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित की गणित और अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यालय स्तर पर आयोजित की गणित और अंग्रेजी की परीक्षा
Wed, 11 Feb 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में बैठे विद्यार्थी व निरीक्षण करते हुए शिक्षक।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के समस्त राजकीय उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विशेष परीक्षा आयोजित करवाई गई। इसके अंतर्गत 10वीं कक्षा में गणित विषय और 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन करना और संभावित प्रश्नों से उन्हें अवगत करवाना रहा। इस विशेष परीक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा जारी ओएमआर शीट भरने का भी अभ्यास करवाया गया। गत 4 फरवरी को जिले के सभी विद्यालय मुखियाओं की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें परीक्षा परिणाम सुधार को लेकर सुझाव लिए गए। समय की न्यूनता को देखते हुए 10वीं व 12वीं कक्षा के एक-एक विषय की विशेष परीक्षा करवाने पर सहमति बनी थी।
कमेटी बनाकर किए प्रश्नपत्र तैयार
जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा और उनके परिणामों में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। दिसंबर महीने में विभाग की ओर से विषय विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर सभी विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करवा लिए गए थे। विभाग द्वारा निर्देशित प्री बोर्ड परीक्षा के बाद ये विशेष परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया था। जो कि आज सभी के सहयोग से संपन्न हो पाई।
परीक्षाओं पर रही निगरानी
परीक्षा के दौरान दादरी खंड शिक्षा अधिकारी संध्या सुमन, बौंद कलां खंड शिक्षा अधिकारी चित्रलेखा तथा बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक डॉ. सतीश साहू की ओर से परीक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। बौंद कलां खंड शिक्षा अधिकारी ने जहां बौंद कलां व रानीला के विद्यालयों का निरीक्षण किया तो वहीं दादरी खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक ने चरखी व पैंतावास कलां के विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
वर्सन:
जिले के प्रत्येक विषय के पांच-पांच वरिष्ठ प्राध्यापकों की समितियां गठित कर संभावित मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करवाए गए। इन प्रश्न पत्रों के मॉडल उत्तर विषय अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को लिखवाए गए तथा इन्हीं मॉडल प्रश्न पत्रों के आधार पर यह विशेष परीक्षा आयोजित की गई।- सतीश साहू, जिला समन्वयक