फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   master atheleat balkishan

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स में चमके बालकिशन

Mon, 10 Mar 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
master atheleat balkishan
मास्टर एथलीट बालकिशन जांगड़ा। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रस्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गांव द्वारका निवासी मास्टर बालकिशन जांगड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया है। 4 से 9 मार्च तक कांतीरवा स्टेडियम एवं साईं स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित स्पर्धा में देशभर से 3600 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा से 117 खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की।
बालकिशन जांगड़ा ने 60 वर्ष आयुवर्ग में भाग लेते हुए 2000 मीटर स्टीपल चेज में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, 200 मीटर दौड़ उन्होंने 30.8 सेकेंड में पूरी की। लंबी कूद में 13.13 फीट की छलांग लगाकर सबको प्रभावित किया। 400 मीटर रिले दौड़ में भी उनकी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालकिशन जांगड़ा द्वारका स्कूल में प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी निरंतर खेलों में सक्रिय हैं। इस प्रदर्शन पर नरेश द्वारका, पूर्व डीएसओ उमेद सिंह चंदवास, हरिसिंह आर्य गोपी, भारतीय वॉलीबाल टीम के कप्तान बानवीर, पूर्व प्रवक्ता शिशुपाल जांगड़ा, रामानंद मलिक ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed