{"_id":"65d2702b5d943d236103d344","slug":"make-the-march-3-dadri-rally-a-success-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113753-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता तीन मार्च की दादरी रैली को सफल बनाएं : श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता तीन मार्च की दादरी रैली को सफल बनाएं : श्रुति चौधरी
Mon, 19 Feb 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में विचार रखतीं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी।
चरखी दादरी। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रुति चौधरी ने रविवार को लोनिवि विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तीन मार्च को दादरी में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों के कारण किसान पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट और एमएसपी गारंटी कानून लागू करने में सरकार असमर्थता दिखा रही है।
उन्होंंने कहा कि भाजपा ने अपने चहेते घरानों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं लेकिन किसानों की खुशहाली के लिए कुछ भी करने के लिए सरकार के हाथ खाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो लाख सरकारी पद खाली हैं। भाजपा ने अग्निपथ योजना लागू करके नौजवानों से देश सेवा का यह अवसर ही छीन लिया है।
श्रुति ने कहा कि बेरोजगारी में प्रदेश अव्वल है। एचकेआरएन के माध्यम से पक्की नौकरियों का रास्ता बंद कर दिया है। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत व्यवस्था बर्बाद हो रही है। हजारों युवाओं को रोजगार से भी वंचित किया जा रहा है।