फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   main water line break

Charkhi Dadri News: मुख्य पेयजल लाइन टूटी, 60 फीसदी शहर में नहीं हुई आपूर्ति

Thu, 27 Feb 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
main water line break
क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद
फोटो 18
विज्ञापन

मुख्य पेयजल लाइन टूटने के कारण परशुराम चौक के पास कीचड़ व गुजरते वाहन चालक। संवाद
फोटो 19
क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद
:::::::::::::::
- जनस्वास्थ्य विभाग ने परशुराम चौक के समीप क्षतिग्रस्त लोहे की पाइपलाइन को आठ घंटे बाद कराया दुरुस्त

- मुख्य चौराहे पर काम चलने के चलते ट्रैफिक व्यवस्था रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मेन चंपापुरी जलघर की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। इससे वीरवार शाम तक शहर के 45 फीसदी हिस्सों में आपूर्ति नहीं की जा सकी। हालांकि, जनस्वास्थ्य विभाग ने मामला संज्ञान में आते ही क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कराने की कवायद शुरू कर दी। शाम पांच बजे तक विभाग ने लाइन को दुरुस्त कर दिया। अधिकारियों का दावा है कि शुक्रवार सुबह से इस क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।
चंपापुरी जलघर से शहर के विभिन्न वार्डाें में 12 इंच मेन लाइन के जरिये पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस लाइन से शहर का करीब 45 फीसदी क्षेत्र जुड़ा हुआ है। यह मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वीरवार को पेयजल आपूर्ति नहीं की जा सकी। वहीं, इसकी भनक लगते ही विभाग ने मौके पर टीम भेज दी। टीम ने परशुराम चौक के पास जेसीबी से सड़क को उखाड़ा और लंबी जद्दोजहद के बाद क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक कर दिया।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लाइन ठीक करने के बाद जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं होगी।
वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो शहर की मुख्य पेयजल लाइन बुधवार रात शहर के मुख्य चौक के पास टूट गई। इससे वीरवार सुबह होने वाली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, विभाग ने तत्काल लाइन को ठीक करने की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे तक लाइन दुरुस्त की गई। इसके बाद टेस्टिंग प्रक्रिया चली। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम साइट से रवाना हुई। दूसरी ओर पेयजल आपूर्ति न होने से करीब 40 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
- इन क्षेत्रों में नहीं हो पाई पेयजल आपूर्ति
मुख्य पेयजल लाइन टूटने के कारण शहर के करीब दस वार्डाें और 20 से अधिक कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी। इस लाइन से हीरा चौक, सरदार झाडू़ सिंह चौक, घिकाड़ा रोड, लोहारू रोड, मेन बाजार, अनाज मंडी, काठमंडी, लाजपतराय चौक, पुराना झज्जर रोड, बस स्टैंड रोड, घिकाड़ा रोड, हरिनगर व तंबाकू फैक्टरी क्षेत्र में आपूर्ति नहीं हो पाई।
- अधिकारी भी पहुंचे जायजा लेने
लाइन टूटने का पता चलने पर जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को काम पर लगाया। लाइन की खोदाई कर पाइप की जांच की गई। कर्मचारियों की टीम ने इस सीआई पाइपलाइन की मरम्मत कर दी है। मौके पर पहुंचे जेई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह इस क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।

- ट्रैफिक व्यवस्था रही प्रभावित, पानी भी भरा
मेन चौक पर लाइन टूटने की वजह से आसपास जलभराव हो गया। चौक पर दिनभर वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। जाम की स्थिति बनी रही। आसपास पानी भरने से कीचड़ हो गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।
वर्सन
मुख्य पेयजल लाइन बुधवार शाम को टूट गई थी। अब इसे ठीक कर दिया गया है। लाइन की टेस्टिंग कर ली गई है। शुक्रवार सुबह पेयजल आपर्ति शुरू कर दी जाएगी।
-मोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed