फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lock down

संकट के सिपाही ः लॉकडाउन में रोजाना 5200 रसोई गैस सिलेंडरों की हो रही डिलिवरी

Fri, 17 Apr 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
lock down
- दादरी और इंडैन गैस सर्विस की टीमें लॉकडाउन के बीच लोगों के घरों तक पहुंचा रहीं सिलिंडर, अब सोमवार को भी की जा रही होम डिलीवरी
विज्ञापन

- एक दिन में 250 से 300 घरों में पहुंचाए जा रहे गैस सिलिंडर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
कोरोना संक्रमण के बीच चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों की तरह गैस एजेंसियों के कर्मचारी भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लॉकडाउन के बीच लोगों के घरों में सिलिंडर की होम डिलीवरी लगातार की जा रही है। लॉकडाउन शुरू होने से लेकर 15 अप्रैल तक शहर के पांच हजार घरों में सिलिंडर की होम डिलीवरी की जा चुकी है। अहम बात यह है कि सामान्य दिनों में सोमवार को होम डिलीवरी नहीं की जाती थी जबकि लॉकडाउन के चलते अब सोमवार को भी लोगों के घरों में सिलिंडर भेजे जा रहे हैं।
बस स्टैंड के सामने पूर्ण मार्केट में स्थित दादरी गैस एजेंसी और लोहारु रोड स्थित इंडैन गैस सर्विस की टीमें अपना फर्ज बखूबी निभा रही हैं। एजेंसियों ने शहर में होम डिलीवरी के लिए टीमें बना रखी हैं। ये टीमें लोगों के घर जाकर सिलिंडर की डिलीवरी कर रही हैं। सिलिंडर भी आवश्यक वस्तुओं में शामिल है और एजेंसी के कर्मचारी भी इस बात से भली-भांति परिचित हैं। एक दिन में औसतन 250 से 300 सिलिंडर घरों में पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस संबंध में खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग के अधिकारियों ने जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। इनकी पालना करते हुए शहर में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी होम डिलीवरी की जा रही है। पहले जहां कुछ गांवों में सप्ताह में केवल मंगलवार को गैस सिलिंडर वितरण के लिए गाड़ी पहुंचती थी लेकिन अब इन गांवों में सप्ताह में दो से तीन गाड़ियां भेजी जा रही हैं। गैस एजेंसियों के कर्तव्य का निर्वहन निष्ठा से करने के चलते शहरी नहीं ग्रामीण क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: बुकिंग के 24 घंटे के अंदर की जा रही होम डिलीवरी
गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी टीमें शहर में होम डिलीवरी कर रही है। ब़ुकिंग कराने के 24 घंटे के अंदर उपभोक्ता के घर होम डिलीवरी दी जा रही है। अब तक जिले में रसोई गैस किल्लत का कोई मामला सामने नहीं आया है। गैस एजेंसी के कर्मचारी लोगों के गेट के अंदर तक गैस सिलिंडर रखकर आ रहे हैं।
बाक्स: सतर्कता का रखा जा रहा पूरा ख्याल
गैस एजेंसियों ने अपने कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हुए हैं। कर्मचारी मास्क, दस्तानों और सैनिटाइजर से लैस हैं। प्रत्येक सिलिंडर की डिलीवरी करने पर इन्हें सैनिटाइजर से हाथ साफ करने और दस्तानों का प्रयोग करने की हिदायतें जारी की गई हैं जिनकी कर्मचारी बखूबी पालना कर रहे हैं।
बाक्स: ये हैं कोरोना योद्घा... जो बखूबी निभा रहे फर्ज
- लॉकडाउन के चलते लोग घरों के अंदर ही हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमारा पूरा प्रयास है कि लोगों को गैस संबंधी किल्लत का सामना न करना पड़े। संकट की घड़ी में फर्ज निभाकर खुशी मिल रही है।
सुरेंद्र
- लॉकडाउन के चलते अब सोमवार को भी सिलिंडरों की होम डिलीवरी की जा रही है। हमारा प्रयास है कि सिलिंडर के लिए लोग घरों से बाहर न निकलें। हम सिलिंडरों की डिलीवरी करते समय खुद की और उपभोक्ता की सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रहे हैं।
बाबूराम
- रसोई गैस आवश्यक वस्तुओं में शामिल है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते और इसलिए लगातार लोगों के घरों में सिलिंडर की डिलीवरी हम कर रहे हैं। अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

संजय
- गैस एजेंसी उपभोक्ता की सेवा में तत्पर है। उच्चाधिकारियों के आदेश है कि उपभोक्ताओं को गैस किल्लत का सामना न करना पड़े। होम डिलीवरी लगातार जारी है और एक दिन में करीब 300 सिलिंडरों की होम डिलीवरी हम कर रहे हैं।
रविंद्र
-------
फोटो 42
गाड़ी से सिलिंडर नीचे उतरता कर्मचारी।
फोटो 43
गैस की होम डिलीवरी करता कर्मचारी।
फोटो 44
सुरेंद्र।
फोटो 45
बाबूराम।
फोटो 46
संजय।
फोटो 47
रविंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed