फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lock down

ठीकरी पहरे के दौरान निकाल रहे रंजिश

Sat, 04 Apr 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
lock down
गांवों में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए ठीकरी पहरा दे रहे चौकीदार और सरपंच के साथ मारपीट करने के मामले सामने आए हैं। चौकीदार से रामनगर गांव में मारपीट की गई और उसने झोझूकलां थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। वहीं, घिकाड़ा गांव में नाके पर पहरा दे रहे सरपंच के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

घिकाड़ा सरपंच सोमेश ने बताया कि गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए नाके लगाकर ठीकरी पहरा दिया जा रहा है। शनिवार को वो नाके पर मौजूद थे और इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और उनसे मारपीट की। सरपंच ने बताया कि उक्त लोगों ने दबंगई दिखाते हुए नाके लगाने का विरोध किया और तुरंत नाके हटाने की बात कही। सरपंच ने बताया कि हमले की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा और सदर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं, रामनगर निवासी चौकीदार रामअवतार ने बताया कि ठीकरी पहरे के दौरान शुक्रवार रात नौ बजे वह ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान गांव एक व्यक्ति को उसने रुकवाकर पूछताछ की तो उक्त व्यक्ति उससे गाली-गलौज करने लगा। उसके विरोध करने पर उसने उसके साथ हाथापाई की और वर्दी भी फाड़ दी। चौकीदार ने बताया कि उसने मामले की शिकायत झोझूकलां थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed