फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lack of buses in the fleet of depots, problems facing passengers

डिपो के बेडे़ में बसों की कमी, यात्री झेल रहे परेशानियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lack of buses in the fleet of depots, problems facing passengers
बसों की कमी से बस स्टैंड परिसर पर खाली पड़े बूथ। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। डिपो के बेडे़ में बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल फिलहाल बेडे़ में 114 बसें शामिल हैं। इनमें से 79 बसें दादरी डिपो की हैं, जबकि 35 बसें लाहारू सब डिपो की हैं। पिछले साल की बात करें तो बेडे़ में बसों की संख्या 163 थी। जिससे करीब हर एक रूट पर बसों का आवागमन होता था।
विज्ञापन

संवाददाता ने जब ट्रांसपोर्ट मैनेजर दीपक कुमार से बसों की कमी पर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि बेडे़ में शामिल बसों के हिसाब से रूट तय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बसों की कमी के बावजूद रूट इस हिसाब से तय किए गए हैं, जिससे यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बेडे़ से 50 बसें कम हुई हैं। इनमें से कुछ बसें एनजीटी की शर्तों को पूरा नहीं करती थी और कुछ बसें कंडम हो चुकी थी। जिसके कारण कई रूटों से बसों को हटाना पड़ा था। खासकर रोहतक और झज्जर रूट पर बसों की संख्या कम की गई है। इन रूटों के अलावा शहर व आस-पास के गांवों के रूट पर भी बसों की फेरी कम कर दी गई है, जिससे आस-पास के गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। बेडे़ में शामिल 114 बसों में से सरकार की तरफ से 89 बसें हैं। इसके अलावा 25 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत डिपो में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

- प्रतिदिन 40 हजार यात्री करते हैं सफर -
एक दिन में एक बस से करीब 250 यात्री अपना सफर तय करते हैं। वहीं, अगर पूरे दादरी डिपों की बसों से सफर तय करने वाले यात्रियों की संख्या की बात की जाए तो यह करीब 22 हजार है। इसके अलावा लोहारू सब डिपो की बसों को मिलाकर करीब चालीस हजार यात्री प्रतिदिन बसों से सफर तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शाम सात बजे बाद एक रूट पर चल रही बस
बसों की संख्या कम होने के कारण शाम सात बजे के बाद लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या कम ही है। शाम को सिर्फ चंडीगढ़ रूट पर ही बस फिलहाल संचालित है। इसके अलावा रात को सिर्फ अन्य रूटों से बसों का आगमन हो रहा है या फिर शाम को करीब पांच या छह बजे दादरी से निकलने वाली बसों का अन्य डिपो पर नाइट स्टे होता है।
- अगले तीन माह में करीब 20 नई बसें मिलने की संभावना
ट्रांसपोर्ट मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि अभी फिलहाल गुरुग्राम में बसों का निर्माण कार्य चला हुआ है। अगले महीने से करीब तीन या चार बसें प्रत्येक माह प्राप्त होने की संभावना है। जिससे बसों की कमी कुछ हद तक कम हो जाएगी और जिन रूटों पर बस सेवा प्रभावित हुई है, वहां पर फिर से बसों की फेरी बहाल कर दी जाएगी।

एनजीटी की शर्तों पर खरा न उतर पाने के कारण बसों की संख्या में कमी आई है। जिससे कुछ रूटों पर बसों की फेरों की संख्या कम कर दी गई है। अगले माह से डिपो के बेड़े में नई बसें जुड़ने की संभावना है।
- दीपक कुमार, टीएम, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed