फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Kolkata rape murder case, Doctors in Dadri kept hospital closed

कोलकाता रेप-मर्डर केस: दादरी में चिकित्सकों ने अस्पताल रखे बंद, प्रदर्शन कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Aug 2024 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Aug 2024 11:53 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की घटना से दादरी जिले के चिकित्सकों में भी आक्रोश है। शनिवार को आईएमए के आह्वान पर निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखकर चिकित्सक एकत्र हुए फिर प्रदर्शन करते हुए डीसी कैंप कार्यालय पहुंचे। आईएमए जिला प्रधान डॉ. योगेंद्र देशवाल की अगुवाई में वहां उन्होंने नगराधीश को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन खत्म किया। 

विज्ञापन
Kolkata rape murder case, Doctors in Dadri kept hospital closed
दादरी में निजी अस्पताल संचालकों में आक्रोश - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी में पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के दुष्कर्म व हत्या मामले में चरखी दादरी जिले के निजी अस्पताल संचालकों ने शनिवार सुबह रोष प्रदर्शन किया। डीसी कैंप कार्यालय पहुंचकर नगराधीश आशिष सांगवान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके जरिये दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। वहीं, आईएमए के आह्वान पर निजी अस्पताल संचालकों ने अपने संस्थान में ओपीडी बंद रखी।

विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल की घटना से दादरी जिले के चिकित्सकों में भी आक्रोश है। शनिवार को आईएमए के आह्वान पर निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखकर चिकित्सक एकत्र हुए फिर प्रदर्शन करते हुए डीसी कैंप कार्यालय पहुंचे। आईएमए जिला प्रधान डॉ. योगेंद्र देशवाल की अगुवाई में वहां उन्होंने नगराधीश को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन खत्म किया। इसके अलावा 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 5 बजे तक निजी अस्पतालों में सामान्य ओपीडी बंद रखी गई जबकि आपातकालीन मरीज ही देखे गए। दादरी जिले में करीब 100 निजी अस्पताल हैं। इनमें से 60 अस्पताल शहरी और 40 अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र में हैं। आईएमए 
विज्ञापन

पदाधिकारियों की मानें तो इन अस्पतालों की दैनिक ओपीडी 5000 से पार रहती है। 

अधिकारी के अनुसार
एसोसिएशन के निर्णय अनुसार जिले के करीब 100 निजी अस्पतालों में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक सामान्य ओपीडी बंद रखी गई। इसके अलावा जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। -डॉ. योगेंद्र देशवाल, चरखी दादरी जिला प्रधान, आईएमए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed