फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   khap meeting for farmers strike

किसान आंदोलन पर सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो दादरी से शुरू होगा बड़ा आंदोलन : अठगामा खाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
khap meeting for farmers strike
दादरी नई अनाज मंडी में आयोजित बैठक में चर्चा करते अठगामा खाप के पदाधिकारी। संवाद
फोटो 13
विज्ञापन

दादरी नई अनाज मंडी में आयोजित बैठक में चर्चा करते अठगामा खाप के पदाधिकारी। संवाद
::::::::::::::::
- खाप कार्यकारिणी ने वीरवार को दादरी नई अनाज मंडी में की बैठक
-किसान आंदोलन की अनदेखी करने पर सरकार के खिलाफ जताया रोष


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अठगामा खाप ने वीरवार को किसानों के समर्थन में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। खाप पदाधिकारियों ने प्रधान रणबीर सिंह की अगुवाई में वीरवार को दादरी नई अनाज मंडी में बैठक की। इसमें किसान आंदोलन पर मंथन किया गया। इस दौरान किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने और उनकी सुध नहीं लेने पर रोष जताया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र सरकार ने इस पर संज्ञान नहीं लिया तो दादरी जिला से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
बैठक में खाप पदाधिकारियों ने कहा कि जायज मांगों के लिए किसान लंबे समय से बॉर्डर पर बैठे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन पर हैं, लेकिन सरकार इसे लेकर कतई गंभीर नहीं है और उनकी सुध नहीं ली जा रही है। सरकार के इस रवैये से खाप पंचायतों में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सरकार ने कोई हल नहीं निकाला तो अठगामा खाप दूसरी खाप पंचायतों को एकजुट करेगी और दादरी से आंदोलन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं और इसके लिए वे आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। खाप ने चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलन की चिंगारी दादरी से शुरू होगी और पूरे देश में फैलेगी। सरकार को झुकना पड़ेगा और किसानों की मांगों को मानना पड़ेगा। जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा खाप पंचायतें पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed