{"_id":"65f896ff801f6896af01f5cb","slug":"jain-community-celebrated-murti-pratishtha-mahotsav-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-115125-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जैन समाज ने धूमधाम से मनाया मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जैन समाज ने धूमधाम से मनाया मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव
Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
जैन महोत्सव चरखी दादरी में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करते आयोजक।
चरखी दादरी। जैन मोहल्ला स्थित शीतलनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर परिसर में जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ की ओर से तीन मंगल मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें तीर्थाधिपति मूल नायक शीतलनाथ भगवान की तीन मूर्ति स्थापित की गई।
कार्यक्रम में रवि गर्ग बधवानिया मुख्य अतिथि और पार्षद कुलदीप सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजकों ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए। बधवानिया ने कहा कि मानवता के भले के लिए अहिंसा को अपनाना चाहिए। हर प्राणी के प्रति दया और करुणा का भाव अपने हृदय में धारण करना चाहिए। इसकी सीख जैन समाज से लेनी चाहिए। पूरे विश्व में जैन समाज ने संतों और मुनियों की सीख का अनुसरण करते हुए शांति के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह समाज के लिए अत्यंत सराहनीय कार्य है।
स्थापना कार्यक्रम में मिशन जैनत्व जागरण ट्रस्ट अहमदाबाद के प्रमुख ट्रस्टी भूषण शाह का विशेष योगदान रहा। इन दो दिवसीय आयोजन के दौरान महास्नान पूजा, प्रभु भक्ति और मूर्ति प्रतिष्ठा की बोलियां, मंगल मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव, 18 अभिषेक और भजन संध्या, सत्त भेदी पूजा, शोभा यात्रा, ध्वजारोहण आदि गतिविधियां भी हुईं। कार्यक्रम में जैन सभा और जैन महिला मंडल का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में दीपक जैन, इंद्र जैन, पंकज जैन, नैना देवी, अरुण, अवधेश, धीरज, आकाश दीप, अभिषेक, अजय आदि मौजूद रहे।