फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ITI Admission: More inclination of youth towards mechanic, electrician and copa trade

आईटीआई दाखिला: मैकेनिक, इलैक्ट्रिशियन और कोपा ट्रेड की तरफ युवाओं का ज्यादा रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
ITI Admission: More inclination of youth towards mechanic, electrician and copa trade
चरखी दादरी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए दो मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। दोनों मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिला लेने वाले आवेदकों का रुझान मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन व कोपा की ट्रेड में ज्यादा देखने को मिला। राजकीय ब्वॉयज आईटीआई रावलधी में इन ट्रेड की 177 सीटों में से 104 पर दाखिले हो चुका हैं जोकि करीब 60 प्रतिशत हैं। वहीं, अन्य ट्रेड की सीटों की स्थिति देखें तो 60 फीसदी सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन

राजकीय ब्वॉयज आईटीआई रावलधी में विभिन्न ट्रेड की 584 सीटों पर दाखिला होने हैं। पहली दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 251 आवेदकों ने संस्थान में अपना दाखिला करना सुनिश्चित कर लिया है। इनमें से सबसे अधिक मोटर मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटिंग प्रोग्राम(कोपा) और इलैक्ट्रिशियन की सीटों पर दाखिला लेना सुनिश्चित किया है। पहली दो लिस्टों के आधार पर मोटर मैकेनिक की 40 सीटों में से 25 सीटों पर आवेदकों ने दाखिला लिया है। वहीं, इलैक्ट्रिशियन की 40 सीटों पर से 25 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इनके अलावा कोपा की 48 सीटों में से 30 सीटों पर आवेदकों ने दाखिला ले लिया है। इन तीनों ट्रेड के अलावा अन्य ट्रेड में दाखिलों की स्थिति पचास प्रतिशत से कम ही रही।
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए तीनों ट्रेड का कर रहे चयन
तीन ट्रेड में युवाओं के रुझान को लेकर संवाददाता आईटीआई के शिक्षकों से बातचीत तो उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक की सेना में ज्यादा मांग रहती है और इसके लिए युवा इन ट्रेडों की तरफ ज्यादा रुझान दिखाते हैं। डिजिटल युग में कोपा ट्रेड में भी आवेदकों का ज्यादा रुझान है। इलैक्ट्रिशियन ट्रेड के बाद अमूमन बिजली विभाग में लाइनमैन या फिर अन्य प्राइवेट कंपनी में आसानी से नौकरी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेड की तरफ आवेदकों का कम रुझान
आईटीआई में पलंबर और पेंटर जैसी ट्रेड में आवेदन करने से आवेदक हिचकिचा रहे हैं। इसका कारण इन ट्रेड में नौकरी की संभावनाएं कम होना है। ब्वॉयज आईटीआई रावलधी में स्टेनो की 24 में से 13 सीटों पर दाखिला हो चुका है। इसके अलावा कोस्टेमोलॉजी की 20 में से 18 सीटों पर दाखिला हो चुका है जबकि फिटर और टर्नर की क्रमश: 40-40 सीटों में से 20-20 पर दाखिला हो चुका है।

जानिये... आईटीआई में ट्रेडवाइज क्या है दाखिलों की स्थिति
1- रावलधी राजकीय आईटीआई
ट्रेड का नाम- कुल सीटें-खाली सीटें
1. कारपेंटर - 48-33
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल- 40-15
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट -48-18
4. मैकेनिक डीजल- 40-13
5. कोस्मेटोलॉजी- 20-4
6. पेंटर जनरल- 20-15
7. ड्राफ्टमैन सिविल- 24-14
8. पलंबर- 48-32
9. ड्रेस मेकिंग- 20-14
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन-24-13
11. इलेक्ट्रिशियन-40-15
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी-24-11
13. इलैक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-24-12
14. टर्नर-40-20
15. फिटर-40-20
16. वेल्डर-40-27
ट्रेड कोई भी हो हमारी प्राथमिकता रहती है कि विद्यार्थी की प्लेसमेंट करवा दी जाए। इसके अलावा बढ़ते डिजिटल युग के कारण आवेदक कोपा ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसके अलावा मैकेनिक व इलैक्ट्रिशियन की ट्रेड के लिए भी ज्यादा संख्या में आवेदन आ रहे हैं।
अजय खोखर, प्राचार्य, ब्वॉयज आईटीआई रावलधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed