फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Injured youth dies 8 days after road accident

Charkhi Dadri News: सड़क हादसे के 8 दिन बाद घायल युवक ने तोड़ा दम

Fri, 11 Jul 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies 8 days after road accident
चरखी दादरी। सरूपगढ़ गांव के पास आठ दिन पहले हुए हादसे में घायल मांढ़ी केहर निवासी युवक की तबीयत बिगड़ने पर वीरवार को मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया और उसके पिता के बयान पर हादसे के आरोपी ट्रैक्टर चालक संजय पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मांढ़ी केहर निवासी बलबीर ने बताया कि उसका बड़ा बेटा साहिल कैमरा रिपेयरिंग का काम करता था। 2 जुलाई को उसे सूचना मिली कि उसके बेटे साहिल व दोस्त विकास का सरूपगढ़ के पास एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें उपचार के लिए दादरी के तक्षक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां साहिल ने बताया कि वह विकास के साथ बाइक पर सवार होकर कैमरा रिपेयरिंग के लिए भागवी से सरूपगढ़ जा रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर चालक संजय ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बलबीर के अनुसार, 3 जुलाई को साहिल की तबीयत खराब होने पर परिजन हिसार ले गए। 8 जुलाई को उसे वहां से वापस घर ले आए। 10 जुलाई को दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उसे दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed