{"_id":"62f94201225ad73afc27ce47","slug":"independence-day-celebrations-will-be-celebrated-today-minister-kamlesh-dhanda-will-hoist-the-national-flag-charkhidadri-news-hsr639260665","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री कमलेश ढांडा फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री कमलेश ढांडा फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के बलिदान स्मारक स्टेडियम परिसर में आज सुबह 8.50 पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमारा देश स्वाधीनता का 75वां साल मना रहा है। इसलिए इस बार यह स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए खास मायने रखता है। सरकार ने इसी उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि दादरी में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस बलिदान स्मारक स्टेडियम में मनाया जाएगा, जिसमें राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि बाढड़ा में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भिवानी के विधायक घनश्यामदास सर्राफ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करेंगी। उसके बाद स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराएंगी। समारोह में हरियाणा पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, हिंदुस्तान स्काऊट्स शानदार परेड का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न स्कूलों के बच्चे पीटी, डंबल व लेजियम शो की प्रस्तुति देंगे। समारोह में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।