फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   - In October, sample collection decreased, cases of infection and recovery rate increased

- अक्तूबर में सैंपल लेने की प्रक्रिया घटी, संक्रमण के मामले और रिकवरी रेट बढ़ा

Thu, 15 Oct 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
- In October, sample collection decreased, cases of infection and recovery rate increased
- In October, sample collection decreased, cases of infection and recovery rate increased - फोटो : CharkhiDadri
प्रदेश के अन्य जिलों में सितंबर के अंतिम 15 दिनों की बजाय अक्तूबर के 14 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं, जबकि चरखी दादरी जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। 16 से 30 सितंबर और एक से 14 अक्तूबर के आंकड़ों पर गौर करें तो संक्रमितों का ग्राफ बढ़ा है। सितंबर के अंतिम 15 दिनों में 174 लोग संक्रमित मिले थे और 125 स्वस्थ हुए थे। वहीं, अक्तूबर के 14 दिनों में 183 संक्रमित मिले हैं और 143 स्वस्थ हुए हैं। इस लिहाज से कोरोना रिकवरी रेट अक्तूबर में बढ़ा है।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले में 14 अक्तूबर तक साढ़े 47 हजार सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 769 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 46641 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 549 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं और चार की मौत हो चुकी है। गत सितंबर में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। अक्तूबर में सैंपल लेने की प्रक्रिया सितंबर के मुकाबले धीमी हो गई और इसके बाद भी संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। लोग स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने को लेकर भी गंभीर नजर नहीं आ रहे। पड़ताल में सामने आया कि सितंबर माह में 800 से 900 सैंपल प्रतिदिन लिए जा रहे थे लेकिन अब 250 से 300 सैंपल ही लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

16 से 30 सितंबर तक की स्थिति
तारीख संक्रमित मिले स्वस्थ हुए
16 14 06
17 17 18
18 20 10
19 15 02
20 09 01
21 25 10
22 11 01
23 05 05
24 11 03
25 10 0
26 11 20
27 09 09
28 11 08
29 12 30
30 14 02
एक से 14 अक्तूबर तक की स्थिति
तारीख संक्रमित मिले स्वस्थ हुए
एक 15 14
दो 04 09
तीन 09 29
चार 05 0
पांच 0 42
छह 27 07
सात 08 06
आठ 09 09
नौ 17 04
10 06 06
11 03 06
12 27 05
13 12 06
14 11 0
गुच्छों में सामने आ रहे मामले, त्योहार पर बरतें सावधानी
सितंबर और अक्तूबर में गुच्छों में कोरोना केस आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण सामूहिक तौर पर फैल रहा है। अब त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में बाजारों में भीड़ काफी बढ़ेगी। लोगों को अब और सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन का सही से नहीं हो रहा पालन
होम आइसोलेशन के समय का भी संक्रमित सही से पालन नहीं कर रहे। खुद स्वास्थ्य विभाग की पड़ताल में यह बात सामने आ चुकी है। ऐसे 50 से अधिक केस हैं, जिनमें परिवार के सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिले में 14 अक्तूबर तक संक्रमित मिले 769 लोगों के संपर्क में 8480 लोग आ चुके हैं।

हमारी टीमें सैंपल लगातार ले रही हैं। होम आइसोलेट संक्रमितों की नियमित स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। इसके लिए टीमें ग्राउंड में हैं और पहले, तीसरे, पांचवे, सातवें, नौंवे, 11वें और 13वें दिन संक्रमित की स्क्रीनिंग की जा रही है। लोगों को भी हमारी टीमें जागरूक कर रही हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed