{"_id":"62f7f2a539cf73479b518e98","slug":"in-an-attempt-to-save-the-animal-innova-collided-with-a-tree-unbalanced-cousins-died-charkhidadri-news-hsr639193798","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पेड़ से टकराई इनोवा, चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पेड़ से टकराई इनोवा, चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रामबास के समीप शुक्रवार देर रात सड़क पर आए पशु को बचाने के प्रयास में इनोवा गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। झोझूकलां थाना पुलिस ने शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया। उनकी पहचान रामबास निवासी अंकित (24) व राहुल (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने अंकित के पिता रविंद्र के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
रविंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा अंकित अपने चचेरे भाई राहुल, सुमित और अमित के साथ गांव नावा में अपने दोस्त के घर गया था। रात को वहां से वापस आते वक्त दगड़ौली गांव में अपने एक दोस्त को छोड़ने चले गए। वहां से वो रामबास आ रहे थे और जब वो गांव के समीप पहुंचे तो सड़क पर अचानक पशु इनोवा के सामने आ गया और उसे बचाने के प्रयास में चालक सुमित संतुलन खो बैठा। घटना में अनियंत्रित होकर इनोवा गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इनोवा सवार अंकित की मौके पर मौत हो गई जबकि राहुल ने सिविल अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। देर रात ही झोझूकलां थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिए और शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मृतक अंकित मां-बाप का इकलौता बेटा था।
मृतक अंकित और राहुल का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। हादसा पशु को बचाने के प्रयास में हुआ और पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पवन कुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना