{"_id":"613bb3798ebc3eb6d97d0fda","slug":"illegal-weapons-recovered-from-youths-in-car-accused-arrested-charkhidadri-news-hsr6113464113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों से अवैध हथियार बरामद, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवकों से अवैध हथियार बरामद, आरोपी काबू
विज्ञापन
बाढड़ा। सीआईए ने चांदवास स्टेडियम के सामने से कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन देसी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ बाढड़ा थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है, जबकि दो को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा। आरोपियों की पहचान बल्लभगढ़ी निवासी सचिन और सुनील, महेंद्रगढ़ जिले के बाघोत निवासी संदीप और नौसवां निवासी अमित के रूप में हुई।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वीरवार देर शाम सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चांदवास स्टेडियम के सामने एक कार खड़ी है और उसमें सवार युवकों के पास अवैध हथियार है। इस आधार पर एक टीम का गठन कर मौके पर दबिश देने के लिए भेजा गया। इस पर टीम ने जब कार की तलाशी ली पर तीन पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद हुए। मौके पर टीम ने कार में सवार तीन युवकों को भी काबू किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सचिन से दो कारतूस, सुनील से एक पिस्तौल व कारतूस, संदीप से एक पिस्तौल व कारतूस और अमित से एक पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ। वहीं, सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से सचिन और सुनील को जेल भेजा गया। जबकि अमित व संदीप को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी रुपये के लेन-देन को लेकर चांदवास क्षेत्र में आए थे।